एक्ट्रेस और मॉडल शनाया कपूर पिंक कलर का बेहद खूबसूरत सूट पहन कर दिवाली मनाने पहुंची. उनका दिवाली लुक सिंपल होते हुए भी एलिगेंट और ग्रेसफुल रहा.

सिंगर अनन्या बिरला भी इस पार्टी में शामिल हुईं. उन्होंने येलो कलर का हेवी सूट पहना था. उनके सूट पर गोल्डन कलर का वर्क था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था.

जान्हवी कपूर ने लाइट ब्लू और डार्क ब्लू के ब्लेंड वाली प्लेन साड़ी पहनी है. उन्होंने इसको मिनिमल ज्वैलरी के साथ कैरी किया है. उनका ये लुक सिंपल होने के बाद भी दिल चुराने वाला है.

अनन्या पांडे ने भी करण जौहर की पार्टी में पहुंची थी. उन्हें धर्मा प्रोडक्शन के बाहर अपनी गाड़ी में स्पॉट किया गया था. वे रॉयल मल्टीकलर साड़ी में कहर ढ़ा रहीं हैं. उन्होंने साड़ी के साथ लाइट और सटल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया.

इस पार्टी में वामिका गब्बी के स्टनिंग लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने क्रीम कलर की एथनिक ड्रेस पहनी थी. कर्ली हेयरस्टाइल उनके इस लुक की जान है.

प्रतिभा रांटा सबसे यूनीक लुक में नजर आई. उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का सूट के साथ येलो सल्वार पहनी थी. इसके साथ उन्होंने टील ब्लू कलर का दुपट्टा कैरी किया.

एक्टर लक्ष्य ललवानी भी फेस्टिव लुक में करण जौहर की पार्टी में पहुंचे. उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता पहना था.
Published at : 07 Nov 2026 06:33 PM (IST)
