Headlines

Diwali 2026: दिवाली पर इन तीन तरीकों से बनाएं पेड़ा, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान


Diwali 2026: दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा लगता है. इस मौके पर घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और मेहमानों का मुंह मीठा कराया जाता है. अगर आप भी इस बार घर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं तो पेड़ा एक अच्छा ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और कुछ ही समय में स्वादिष्ट मिठाई तैयार हो जाती है. आप दूध, मावा और मिल्क पाउडर की मदद से अलग-अलग तरह के पेड़े बना सकती हैं. आइए जानते हैं पेड़ा बनाने के तीन आसान तरीके.

 मावा से बनाएं पारंपरिक पेड़ा

मावा पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें मावा डालकर धीमी आंच पर भूनें. जब मावा हल्का सुनहरा होने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. अब इसमें स्वाद के अनुसार पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे हिस्से बना लें. इन्हें हथेलियों से गोल करके हल्का चपटा करें. ऊपर से पिस्ता या बादाम लगाकर सजाएं. तैयार हैं स्वादिष्ट मावा पेड़े घर पर ही.

यह भी पढ़ें : Coconut Barfi Recipe: दीपावली पर घर पर ऐसे बनाएं नारियल की बर्फी, मेहमान करेंगे तारीफ 

मिल्क पाउडर से तैयार करें झटपट पेड़ा

अगर आपके पास मावा नहीं है तो मिल्क पाउडर से भी स्वादिष्ट पेड़े बनाए जा सकते हैं. इसके लिए एक पैन में थोड़ा घी और दूध गर्म करें. अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि गांठें न बनें. मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल दें. इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण पैन छोड़ने न लगे. ठंडा होने पर हाथों में थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे पेड़े बना लें. ऊपर से कटे हुए मेवे लगाकर सजाएं और  परोसें.

केसर और इलायची से बनाएं खास पेड़ा

दिवाली पर मेहमानों के लिए कुछ अलग स्वाद वाला पेड़ा बनाना चाहती हैं तो केसर पेड़ा तैयार कर सकती हैं. इसके लिए मावा को कड़ाही में धीमी आंच पर भून लें. थोड़े से गर्म दूध में केसर के धागे भिगो दें. अब भुने हुए मावे में चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर ठंडा होने दें. इसके बाद छोटे-छोटे पेड़े बनाएं और ऊपर से बादाम-पिस्ता लगाएं. केसर की खुशबू और इलायची का स्वाद इस मिठाई को खास बना देगा. इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर मेहमानों को परोसे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *