उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने दीपावली के पावन पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. नेताओं के संदेशों में दीपावली के धार्मिक महत्व के साथ सामाजिक सद्भाव, सेवा और खुशहाली का संदेश भी नजर आया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लिखा, “सत्य की साधना और सर्वमंगल की सनातन भावना के पावन महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की पुण्य स्मृति से आलोकित यह महापर्व हमें सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है. कोई आंगन अंधकार में न रहे, कोई जीवन आशा से वंचित न रहे, यही दीपोत्सव का लोक-मंगलकारी संकल्प है. प्रभु श्री राम एवं माता जानकी की कृपा से सर्वत्र सुख, शांति और समृद्धि का आलोक व्याप्त हो. जय जय सियाराम.”
सत्य की साधना और सर्वमंगल की सनातन भावना के पावन महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की पुण्य स्मृति से आलोकित यह महापर्व हमें सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। कोई आंगन अंधकार में न रहे, कोई जीवन आशा से वंचित न रहे, यही दीपोत्सव का लोक-मंगलकारी संकल्प है। प्रभु श्री राम एवं माता जानकी की कृपा से सर्वत्र सुख, शांति और समृद्धि का आलोक व्याप्त हो। जय जय सियाराम।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 8, 2026
‘माफी मांगकर ही आएं अयोध्या’, अखिलेश के राम मंदिर दौरे से पहले बोले CM योगी
मायावती ने सर्वसमाज की खुशहाली की कामना की
बसपा प्रमुख मायावती ने भी दीपावली के मौके पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने अपने संदेश में सभी वर्गों और समाज के लोगों के जीवन में खुशहाली आने की कामना की. मायावती ने लिखा, “रौशनियों का त्योहार दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं सर्वसमाज/सर्वजन का जीवन सुख, शान्ति व सम्पन्नता से रौशन हो, यही शुभकामनायें.”
रौशनियों का त्योहार दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं सर्वसमाज/सर्वजन का जीवन सुख, शान्ति व सम्पन्नता से रौशन हो, यही शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) November 8, 2026
केशव मौर्य ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद
वहीं, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली को अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने और धर्म-कर्म के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.
अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पावन पर्व दीपावली की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! दीपों का यह मंगलमय पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के आदर्शों का अनुसरण करने तथा धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम जी एवं माता लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है। शुभ दीपावली!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 8, 2026
अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के दावे पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- ‘जिस दिन…’
केशव मौर्य ने लिखा, “अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पावन पर्व दीपावली की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! दीपों का यह मंगलमय पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के आदर्शों का अनुसरण करने तथा धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. प्रभु श्रीराम जी एवं माता लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है. शुभ दीपावली!”
