सोचिए, आप नौकरी छोड़कर गांव लौटते हैं और फिर शुरू करते हैं ऐसा काम, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं! चीन की एक लड़की ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, जिसने पूरे इंटरनेट को हिला दिया है. जहां लोग सांप का नाम सुनते ही डर जाते हैं, वहीं ये लड़की हजारों जहरीले सांपों के बीच रहती है, उन्हें संभालती है और उसी से लाखों की कमाई भी कर रही है. उसकी कहानी सुनकर लोग हैरान हैं, कुछ उसे बहादुर बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि “ये काम हर किसी के बस की बात नहीं.” सोशल मीडिया पर उसकी जिंदगी अब चर्चा का बड़ा विषय बन गई है.
60 हजार से ज्यादा जहरीले सांपों का फार्म
चीन के गुआंग्शी प्रांत के गुइलिन की रहने वाली 1995 में जन्मी किन ने पढ़ाई पूरी करने के बाद शहर की जिंदगी छोड़ दी. वो अपने पिता के स्नेक फार्म से जुड़ गई, जहां शुरुआत में सिर्फ मदद करती थी. लेकिन धीरे-धीरे उसने पूरे काम की जिम्मेदारी संभाल ली. आज उसके फार्म में 60,000 से ज्यादा सांप हैं, जिनमें 50,000 से ज्यादा बेहद जहरीले “फाइव-स्टेप स्नेक” और करीब 10,000 कोबरा शामिल हैं.
हर दिन जान का खतरा, फिर भी नहीं डरती
किन बताती है कि इस काम में हर पल खतरा बना रहता है. इन सांपों को खाना खिलाने से लेकर संभालने तक हर काम में जोखिम है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि उसे अब डर नहीं लगता. क्योंकि बचपन से ही वो अपने पिता को ये काम करते देखती आई है. हालांकि उसने ये भी माना कि सांप के काटने का दर्द बेहद खतरनाक होता है और एक बार काटने के बाद उसका दर्द जिंदगी भर याद रह सकता है.
सांपों से लाखों की कमाई
अब बात करते हैं कमाई की, जो इस कहानी को और दिलचस्प बनाती है. इस फार्म से निकले सांपों का इस्तेमाल दवाइयों और रिसर्च में होता है. सांप का जहर मेडिकल और साइंटिफिक कामों में बेचा जाता है, जिसकी कीमत 40 से 200 युआन प्रति ग्राम तक होती है. इसके अलावा सांप का मांस और बाकी हिस्से भी बिकते हैं. किन के मुताबिक, सारे खर्च निकालने के बाद भी ये बिजनेस हर साल 10 लाख युआन (करीब 1.2 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर देता है.
यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर छाई ‘सांपों वाली लड़की’
किन सोशल मीडिया पर “The Girl Who Collects Snake Venom” नाम से वीडियो भी बनाती है. उसके 22,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वो अपने काम से जुड़े अनुभव शेयर करती है. यूजर्स उनके पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स भी करते हैं. जैसे एक यूजर ने लिखा हुआ था…ये पैसा हर किसी के बस का नहीं है. एक यूजर ने लिखा… “मैं तो सांप देखकर ही डर जाता हूं, ये लड़की तो गजब की बहादुर है.” दूसरे ने कहा… “ये पैसा हर कोई नहीं कमा सकता, इसके लिए दिल चाहिए.” एक और यूजर बोला… “पहले लगा सामान्य सांप होंगे, फिर देखा कोबरा है… मैं तो बेहोश हो जाता.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
