दिवाली पर दिवाली की हवा और भी जहरीली हो गई है. रविवार (8 नवंबर) को एयर क्वालिटी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और दिवाली के त्योहार के दौरान शाम को पटाखे फोड़े जाने के बाद इसके और बिगड़ने का अनुमान है.
राजधानी में धुंध की मोटी परत छाने और दृश्यता कम होने के बीच रविवार को औसत एक्यूआई 376 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. दिवाली के त्योहार के दौरान पटाखे फोड़े जाने, वाहनों से निकलने वाले धुएं और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने का दौर चरम पर होने के कारण सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है.
22 स्टेशन पर स्थिति गंभीर
आंकड़े दर्ज करने वाले 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 12 पर एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ और 22 पर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही. जहांगीरपुरी में सबसे खराब स्थिति दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 463 रहा.
400 के करीब पहुंच रहा AQI
शहर का औसत एक्यूआई शनिवार के 369 था जो रविवार को बढ़कर 376 हो गया. यह ‘गंभीर’ श्रेणी की सीमा 400 से बहुत दूर नहीं है. कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई पहले ही इस स्तर को पार कर चुका है, जो राजधानी में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने का संकेत है.
दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के अनुसार, नौ नवंबर से कुछ दिन तक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने की आशंका है.
