पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज अली रजा इस समय चर्चा में हैं. रविवार को उन्होंने 2026 अंडर-19 एशिया कप में भारत के खिलाफ तीन विकेट चटकाए. हालांकि, वह सुर्खियों में अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि अपनी उम्र को लेकर हैं. दरअसल, अली रजा पिछले तीन साल में पांचवां अंडर-19 टूर्नामेंट खेल रहे हैं. इस बात ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है. इसी कारण उन पर उम्र छिपाने के आरोप लग रहे हैं.
बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), दोनों ही जगह अली रजा की जन्म तिथि 18 मार्च, 2008 है. इस हिसाब से उनकी मौजूदा उम्र 18 साल है, लेकिन उनकी शारीरिक कद-काठी और मैदान पर उनके हाव-भाव को देखते हुए फैंस उन पर उम्र छिपाने के आरोप लगा रहे हैं. हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से उन पर उम्र में धोखाधड़ी का कोई मामला या जांच की बात नहीं कही गई है.
Koi dost Ali Raza ka Facebook account Nikal ky lay. Ye 22 Saal sy Kam age ka bilkul bi nhi hai
— Zohaib 🏏 (@Chocolat_crunch) November 8, 2026
पांचवां अंडर-19 टूर्नामेंट खेल रहे हैं अली रजा
अली रजा के करियर पर नजर डालें तो पता चलेगा कि वह पिछले चार सालों में पांचवां अंडर-19 टूर्नामेंट खेल रहे हैं. वह अब तक 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप, 2024 और 2025 के अंडर-19 एशिया कप और 2026 अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. मौजूदा 2026 अंडर-19 एशिया कप पिछले तीन सालों में उनका पांचवां अंडर-19 टूर्नामेंट है.
Ali Raza has been playing U19 cricket since 2022. FOUR YEARS, and he’s still stuck at the same level 🤨 He’s a good prospect, but instead of fast-tracking his development, PCB is wasting him in U19 cricket 🤪 https://t.co/XF7smGpNGG
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) November 8, 2026
अली रजा सिर्फ जूनियर क्रिकेट में ही घातक गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में भी तबाची मचाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं. यही वजह है कि फैंस कह रहे हैं कि इतनी परिपक्वता और गति वाले गेंदबाज को अंडर-19 जैसे जूनियर टूर्नामेंट नहीं खेलने चाहिए. वह अब इस स्तर से ऊपर के खिलाड़ी हैं.
Feels sad to see PCB still wasting Ali Raza at U19 level. He has been part of 5 major U19 tournaments: – ICC U19 World Cup 2024 (South Africa) – ACC U19 Asia Cup 2024 (UAE) – ACC U19 Asia Cup 2025 (UAE) – ICC U19 World Cup 2026 (ZIM & NAM) – ACC U19 Asia Cup 2026 (Oman) https://t.co/jGLlBL3BDG
— Usman (@jamilmusman_) November 6, 2026
यह भी पढ़ें-
यशस्वी जायसवाल के बदले पूरन, राजस्थान के 3 खिलाड़ी जाएंगे लखनऊ! चौंका देगी ये ट्रेड डील
