Headlines

Delhi AQI: दिवाली की अगली सुबह दिल्ली की हवा में कितना जहर? गैस चैंबर बनी राजधानी


दिल्ली में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता और खराब स्तर पर पहुंच गई है. राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है. सुबह के समय शहर में धुएं और धुंध की परत दिखाई दी जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई. वहीं, वहीं, aqi.in की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली का AQI आज सुबह 6 बजे 1000 के पार था. सुबह सात बजे ये 955 दर्ज किया गया. 

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह करीब 4:00 बजे सोनिया विहार मॉनिटरिंग स्टेशन पर AQI 463 और  ITO मॉनिटरिंग स्टेशन पर AQI 406 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. वहीं,  इंद्रलोक सहित कई इलाकों में स्मॉग की घनी परत छा गई, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई. 

दिल्ली हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, अबतक 7 लोगों की मौत

शहर के किन इलाकों में कितना AQI?

CPCB के रियल टाइम डेटा के अनुसार, राजीव चौक पर रात 1:30 बजे AQI 381 दर्ज किया गया, जबकि साउथ एक्सटेंशन के आसपास के इलाके में सुबह 4:00 बजे AQI 360 रहा. वहीं, आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 366 है, जोकि खराब श्रेणी में आता है. सबसे अधिक AQI सोनिया विहार में ही बना हुआ है और ये 449 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी में आता है. इसके अलावा बुराड़ी क्रॉसिंग में AQI 445, विवेक विहार में 441, रोहिणी में 435, जहांगीरपुरी में 439, डीयू के नॉर्थ कैंपस में 437, डीटीयू में 431, बवाना में 422, चांदनी चौक में 418, मुंडका में 413, पंजाबी बाग में 408, एनआईएच नरेला में 408 और आईटीओ में  404 रहा. इसके अलावा पूसा में AQI 399,  सीआरआरआई मथुरा रोड में AQI 395,  अलीपुर में AQI 391, तालकटोरा गार्डन में AQI 387,  और लोधी रोड में 370 दर्ज किया गया है.

किन लक्षणों के दिखते ही रहे सतर्क?

हालांकि, aqi.in की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली का AQI आज सुबह 6 बजे 1000 के पार दर्ज किया गया, और ये आंकड़ा बहुत ही चिंताजनक स्थिति को दर्शा रही है. aqi.in वेबसाइट के अनुसार,  PM2.5 का स्तर 554 µg/m और PM10 का स्तर 708 µg/m³ है, जो  सामान्य से कई गुना अधिक. PM2.5  और PM10 का स्तर किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. वहीं, गंभीर बिमारी से जूझ रहे लोगों की तकलीफें बढ़ा सकता है. दिल्ली की प्रदूषित हवा के कारण यदि आपको आंखों में जलन, पानी आना या गले में खराश, लगातार खांसी आना या सांस लेते समय कोई आवाज आये, या सांस लेने में कोई तकलीफ सी लगे, सिरदर्द या चक्कर आये तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 

कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर बड़ा आरोप

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि केजरीवाल प्रदूषण के बहाने हिंदू त्योहार दिवाली और सनातन धर्म को निशाना बनाना है. कपील मिश्रा ने 8 नवंबर की रात 11:30 बजे एक्स पर दावा करते हुए लिखा, ‘खबर है कि केजरीवाल के यहां मीटिंग बुलाई गई है. आज रात से हिंदुओं के त्यौहार दिवाली और सनातन को गाली देने का कैंपेन शुरू किया जायेगा. केजरीवाल के कुछ नेता और पैसे से खरीदे हुए सेलिब्रिटीज सुबह से दिवाली और हिंदुओं के खिलाफ अभियान चलाएंगे.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि सच आप भी जानते हो दिल्ली और पंजाब में आपके वर्षों से भ्रष्टाचार के कारण पॉल्यूशन है. मैं केजरीवाल से आग्रह करता हूं कि हिंदुओं और दिवाली के खिलाफ कैंपेन मत चलाना, अपने छुटभैये नेताओं से सनातन को गाली दिलवाने का पाप मत करना.’

दिल्ली के नजफगढ़ की फैक्ट्री में भयंकर आग, मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *