Headlines

जम्मू कश्मीरः रिटायर्ड DSP के बेटे ने सरकारी राइफल से धमकाया; आरोपी डिटेन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उस पर आरोप है कि पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने एक पुलिस सुरक्षा अधिकारी (PSO) के सरकारी हथियार को लहराकर लोगों को धमकाया. यह घटना श्रीनगर के सदरबल हजरतबल इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक रिटर्न्ड DSP का बेटा है और इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

इस मामले को लेकर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सदरबल के रहने वाले हिलाल अहमद मीर ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि रिटर्न्ड डिप्टी SP मोहम्मद यूसुफ बांड के बेटे जुनैद अहमद बांड ने उन्हें डराया-धमकाया है.शिकायत में यह भी कहा गया है कि सदरबल, हजरतबल में हुई घटना के दौरान जुनैद अहमद बांड ने उस PSO का सरकारी हथियार लहराया, जो रिटर्न्ड पुलिस अधिकारी की सुरक्षा में तैनात था.

J&K और लद्दाख में बढ़ी ठंड, अगले 48 घंटों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

पुलिस हिरासत में आरोपी, जांच शुरू

प्रवक्ता ने आगे बताया है कि निगीन पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR नंबर 123/2026 दर्ज की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. प्रवक्ता ने कहा, "आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. घटना से जुड़ी सभी बातों की बारीकी से जांच की जा रही है, जिसमें सरकारी हथियार का इस्तेमाल और संबंधित PSO की भूमिका भी शामिल है."

पुलिस बोली- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

उन्होंने आगे कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रवक्ता ने कहा, "श्रीनगर पुलिस आम जनता और मीडिया से अपील करती है कि वे किसी भी तरह के कयास न लगाएं और न ही कोई गलत जानकारी फैलाएं."

’NC को जनता सिखाएगी सबक’, पार्टी छोड़ेने के बाद आगा रूहुल्लाह का बड़ा बयान

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *