Headlines

गुजरात और दिल्ली में बहुत बड़ा ट्रेड होने की चर्चा, पर्पल कैप विजेता भारतीय गेंदबाज की बदलेगी टीम


IPL 2027 के लिए एक और बड़ा ट्रेड चर्चा में है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में जा सकते हैं. खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स प्रसिद्ध के लिए आशुतोष शर्मा को ट्रेड कर सकती है. हालांकि इसपर किसी भी पक्ष से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

दिल्ली कैपिटल्स इससे पहले 2 बड़े ट्रेड कर चुकी है. जाहिर है अगले सीजन के लिए दिल्ली की टीम बहुत बड़े बदलाव करने जा रही है. रेवस्पोर्ट्स के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ने प्रसिद्ध कृष्णा के लिए गुजरात टाइटंस मैनेजमेंट के साथ संपर्क साधा है. इस ट्रेड डील में 28 वर्षीय बल्लेबाजी ऑलराउंडर आशुतोष का नाम भी सामने आ रहा है.

कुछ महीने पहले क्रिकबज ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें दावा किया गया कि गुजरात टाइटंस ने आशुतोष के लिए DC मैनेजमेंट के साथ संपर्क किया था. मगर उस समय दिल्ली फ्रेंचाइजी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था. मगर दिल्ली का नया मैनेजमेंट शायद चीजों को नई दृष्टि से देख रहा है.

गुजरात टाइटंस की टीम में पहले से कगिसो रबाड़ा, ईशांत शर्मा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और अरशद खान जैसे नामी गेंदबाज मौजूद हैं. उसके सामने अगले सीजन से पहले बल्लेबाजी लाइन-अप को मजबूत करने की चुनौती है.

दिल्ली पहले ही कर चुकी है 2 ट्रेड

आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स पहले ही 2 बड़े ट्रेड कर चुकी है. अब तक अगले सीजन के सबसे बड़े ट्रेड में DC भी शामिल रही थी. ऋषभ पंत दिल्ली में वापस आ गए हैं, जिन्होंने 27 करोड़ के बजाय 15 करोड़ रुपये की डील स्वीकारी है. उनकी जगह कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं. दूसरी ओर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन कैपिटल्स छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद में लौट गए हैं. उनकी जगह जीशान अंसारी DC में आए हैं. 

प्रसिद्ध कृष्णा का करियर

प्रसिद्ध कृष्णा अपने आईपीएल करियर में अब तक गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं. अब तक 78 मैचों के आईपीएल करियर में 90 विकेट चटका चुके हैं.

प्रसिद्ध कृष्णा 25 विकेट लेकर आईपीएल 2025 में पर्पल कैप विजेता रहे थे. वहीं आईपीएल 2026 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 12 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में उठा-पटक, दुनिया के पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ड्रॉप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *