Headlines

ढाका वापस जाएंगी शेख हसीना, तैयाारियों में जुटीं बांग्लादेश की पूर्व PM


बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में नई दिल्ली से ढाका वापसी की योजना बना रही हैं. बांग्लादेश में तख्‍तापलट के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को भागकर भारत आना पड़ा. तारिक रहमान सरकार की ओर से नई दिल्ली से शेख हसीना को ढाका भेजने की कई बार अपील की जा चुकी है. 

ऐसे में अब खुद शेख हसीना ढाका जाने की तैयारी में जुटी हैं. शेख हसीना के लिए नया बांग्‍लादेशी पासपोर्ट जारी करने को लेकर दिल्‍ली में स्थित बांग्‍लादेश उच्‍चायोग को चिट्ठी लिखी गई है. बता दें कि ये आवेदन लंदन स्थित मैट्रिक्‍स चैंबर्स की ओर से किया गया है. जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने की तैयारी कर रही हैं. 

लंदन स्थित मैट्रिक्स चैंबर्स ने किया आवेदन
इसी के चलते उनके लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) जारी करने की मांग की गई है. लंदन स्थित मैट्रिक्स चैंबर्स ने 9 नवंबर को नई दिल्ली में बांग्लादेश की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को लेटर लिखकर नए दस्तावेज जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है. लेटर में कहा गया है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और संबंधित अधिकारियों ने हसीना का मौजूदा पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द कर दिया है.

हाई कमीशन से मांगी जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के तहत प्राप्त अधिकारों के आधार पर वकीलों ने हाई कमीशन से इस संबंध में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने और नया पासपोर्ट जारी करने को लेकर जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी देने की अपील की है. ऐसे में दिसंबर में शेख हसीना की प्रस्तावित वापसी के मद्देनजर यह पहल काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. 

आंतरिक कलह से जूझ रहे तारिक रहमान
बता दें कि बांग्लादेश हाई कमीशन की ओर से अभी तक हसीना को नया पासपोर्ट और पहचान पत्र जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भी आंतरिक कलह से जूझ रहे हैं. कट्टरपंथी ताकतों ने उनके लिए काफी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. 

इसके अलावा अमेरिका ईरान जंग के चलते तेल-गैस के साथ ही अनाज की कमी हो गई है. कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं. इन सबके बीच बांग्लादेश की  कपड़ा मिलों में काम करने वाले लेबर भी सड़कों पर उतरकर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

ड्रिंक्स, डील और जासूसी: चीनी जासूस ने Nvidia में कैसे लगाई सेंध? पूरी कहानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *