Headlines

CA VS CS Career Option: 12वीं के बाद CA करें या CS, जानें किस कोर्स में हैं ज्यादा करियर के मौके?

भारत में सीए कोर्स इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से संचालित किया जाता है. फाइनेंशियल मामलों, टैक्स ऑडिट, अकाउंटिंग, फाइनेंशियल प्लानिंग और वेल्थ मैनेजमेंट में महारत रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की मांग लगभग हर इंडस्ट्री में बनी रहती है. सीए बनने के लिए छात्रों को मुख्य रूप से तीन चरणों से गुजरना होता है.

पहले चरण 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद छात्र फाउंडेशन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसमें अकाउंटिंग, बिजनेस लॉ,  बिजनेस मैथमेटिक्स और बिजनेस इकोनॉमिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है.

वहीं फाउंडेशन पास करने के बाद उम्मीदवार सीए इंटरमीडिएट में एडमिशन पाते हैं, जिससे टैक्सेशन, अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और कॉरपोरेट लॉ जैसे विषय शामिल है. इसके साथ ही छात्रों को आईटी और सॉफ्ट स्किल के मैंडेटरी ट्रेनिंग प्रोग्राम भी पूरी करने होते हैं.

इस चरण में कैंडिडेट्स को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है, जहां वे वास्तविक फाइनेंस और ऑडिट मामलों पर काम करना सिखाते हैं. इसी दौरान एडवांस आईसीआईटीएसएस ट्रेनिंग भी पूरी होती है. आर्टिकलशिप के आखिरी चरण में सीए फाइनल की परीक्षा होती है, जिसे पास करने और आईसीएआई की मेंबरशिप मिलने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट बन जाते हैं.

वहीं सीए कोर्स पूरा करने के बाद बैंक, बड़ी ऑडिट फर्म्स और एनएमसी में शानदार अवसर मिलते हैं.  इस फील्ड में शुरुआती सैलरी आमतौर पर 6 से 8 लाख रुपये सालाना होती है, जो एक्सपीरियंस के साथ बढ़ती है.

वहीं दूसरी तरफ कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की ओर से कराया जाता है. यह कोर्स मुख्य रूप से कंपनी कानून, कॉरपोरेट, गवर्नेंस, लीगल कंप्लायंस, कंपनी रजिस्ट्रेशन और वेबसाइट नियमों की जानकारी पर केंद्रित होता है.

सीएस कोर्स पूरा करने वाली प्रोफेशनल्स की जरूरत हर बड़ी कंपनी को कॉरपोरेट मामलों और कानूनी कामकाज को संभालने के लिए होती है. इसे करने के बाद छात्रों को लीगल डिपार्टमेंट, कॉरपोरेट एडवाइजरी और बड़ी कंपनियों में काम करने के बेहतरीन ऑप्शन मिलते हैं.  सीएस कोर्स करने के बाद शुरुआती पैकेज 4 से 7 लाख रुपये सालाना तक होता है. वहीं कुछ सालों के एक्सपीरियंस के बाद इस फील्ड में उम्मीदवारों की सैलरी अच्छी बढ़ जाती है.

Published at : 09 Nov 2026 10:44 AM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *