Headlines

इधर PM मोदी-जेलेंस्की की बातचीत, उधर जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री को घुमाया फोन, क्या हुई चर्चा?


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार (9 नवंबर, 2026) को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच यूक्रेन संघर्ष और इसे खत्म करने के लिए चल रही राजनयिक पहलों पर विस्तार से बातचीत की.

उन्होंने रूसी विदेश मंत्री से बातचीत से जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दी. जयशंकर ने अपने पोस्ट में कहा, ‘आज शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत हुई. हमारी चर्चा का मुख्य विषय यूक्रेन संघर्ष और इस दिशा में जारी कूटनीतिक पहल रहीं.’

भारत और रूस के विदेश मंत्रियों की बातचीत ऐसे दिन हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से इलाके में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में की जा रही सभी कोशिशों में भारत की भागादारी को दोहराया. 

यूक्रेनी राष्ट्रपति से क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से जारी किए बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से भारत के मानव-केंद्रित नजरिए को दोहराते हुए कहा कि भारत का लगातार यही रुख रहा है कि इस संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए होना चाहिए. उन्होंने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए की जा रही सभी कोशिशों में योगदान देने की भारत की संकल्प को भी जताया.’

जेलेंस्की से फोन पर बातचीत के बाद बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, ‘मैंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की को चल रहे संघर्ष, इसके मानवीय पहलूओं और शांति बहाल करने को अलग-अलग कोशिशों पर उनके विचारों साझा करने के लिए धन्यवाद दिया. मैंने शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में हर संभव तरीके से योगदान देने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दोहराया.’

PM मोदी से बातचीत के बाद क्या बोले जेलेंस्की?

वहीं, दूसरी तरफ यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के ऑफिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, भारत खाद्य आपूर्ति के लिए सुरक्षित फूड कॉरिडोर को बनाने में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है और यूक्रेन इस दिशा में भारत की लगातार कोशिशों की उम्मीद कर रहा है.

जेलेंस्की ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति समेत कई नेताओं से बार-बार कहा है कि अब युद्ध जारी रखने का नहीं, बल्कि इसे खत्म करने का समय है. यह अहम है कि भारत उन कदमों को तलाशे, जिन्हें वह उठा सकता है और युद्ध को खत्म करने की दिशा में प्रगति तेज करने के लिए अन्य नेताओं के साथ बातचीत करे.’

यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने जेलेंस्की से की फोन पर बात, रूस के साथ जंग खत्म करने पर हुई चर्चा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *