Headlines

IPL में खेलेंगी 12 टीमें? 2 नई टीमों को जोड़ने पर चर्चा


आईपीएल 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट तैयारी कर रही है, जिसे जमा करने की डेडलाइन 17 नवंबर है. इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग में टीमों का विस्तार एक बार फिर हो सकता है. बीसीसीआई 2028 संस्करण से कम से कम 2 नई फ्रेंचाइजी जोड़ने पर विचार कर रहा है.

‘मिंट’ की रिपोर्ट के अनुसार वडोदरा और पुणे संभावित शहर हैं. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र के हवाले से बताया गया कि अभी बातचीत शुरूआती चरण में है. शहरों का चुनाव अभी नहीं हुआ है, इसलिए ये बदल भी सकता है. बताया गया है कि ये विस्तार आईपीएल के अगले मीडिया राइट्स चक्र यानी 2028 से 2032 के बीच हो सकता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि घरेलू बिजनेस समूहों और अंतरराष्ट्रीय निवेश फर्मों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए, हर नई फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि संभावित निवेशकों में प्राइवेट इक्विटी फर्म ‘परमीरा’, पश्चिम एशिया के सॉवरेन वेल्थ फंड, अमेरिका स्थित फैमिली ऑफिस, एशिया की सरकारी निवेश संस्थाएं, भारत के बड़े बिजनेस ग्रुप शामिल हो सकते हैं. बहुत अधिक संपत्ति वाले व्यक्ति भी इन प्रस्तावित टीमों में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं. कई इन टीमों में कुछ हिस्सेदारी खरीदना भी शामिल है.

पुणे पहले भी 2 आईपीएल फ्रेंचाइजियों की मेजबानी कर चुका है. 2011-13 में पुणे सहारा ग्रुप के स्वामित्व वाली ‘पुणे वॉरियर्स इंडिया’ का होम ग्राउंड था. 2016 और 2017 में पुणे राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का होम ग्राउंड रहा.

बता दें कि 2021 तक आईपीएल में 8 टीमें खेल रही थीं. 2022 में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के रूप में 2 नई आईपीएल टीमें जोड़ी गईं, जिसके बाद को कुल टीमों की संख्या 10 हो गई हैं.

आईपीएल 2027 में खेलने वाली 10 टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

मुंबई इंडियंस (MI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

राजस्थान रॉयल्स (RR)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

पंजाब किंग्स (PBKS)

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटंस (GT)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

यह भी पढ़ें- सहवाग के बेटे आर्यवीर का शतक, भारत के लिए ‘करो या मरो’ मैच में चमके 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *