केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया. उन पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी मढ़ा. जोशी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए, पत्रकारों के सामने कहा कि कांग्रेस के फर्जी नेता के नेतृत्व में एक फर्जी आंदोलन खड़ा करने की कोशिश कर रही है.
जोशी ने कहा, ‘यह समझना चाहिए कि यह सब न केवल अल्पसंख्यकों को, बल्कि राहुल गांधी को भी खुश करने की एक कोशिश है. वे लगातार उनके पक्ष में बातें कर रहते हैं. जनता यह सब समझती है.’
उन्होंने कहा, ‘ऐसे समय में जब कच्चा तेल इतना महंगा है. पेट्रोल की बेस प्राइज 53 रुपये है. मक्के सबने इथेनॉल की कीमत 57 से 71 रुपये है, तो इनके दावों के पीछे कोई व्यवसायिक तर्क नहीं है. हमने यह पहल अपने किसानों का समर्थन करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की है. इससे हमें आयात पर निर्भर न रहना पड़े. इसके अलावा उन्होने कहा कि कांग्रेस ने ईवीएम, घुसपैठियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की है. इसके बाद एक आंदोलन खड़ा करने की कोशिश की. एक ऐसा फर्जी आंदोलन, जिसका नेतृत्व एक फर्जी नेता राहुल गांधी कर रहे हैं. उन्होंने सबकुछ आजमा लिया है. ईवीएम पर सवाल उठाना, घुसपैठियों का समर्थन करना, और सीईसी पर हमला करना.’
जनता सबको खारिज कर चुकी: केंद्रीय मंत्री
जोशी ने माना है कि जनता इन सबको खारिज कर चुकी है. बिल्कुल स्वीकार नहीं किया. जिस तरह ब्लड शुगर लेवल जांच करने या कैंसर का पता लगाने के लिए विशेष हाई एंड उपकरणों की आवश्यकता होती है, उसी तरह पेट्रोल और डीजल की जांच के लिए विशेष उफकरणों और मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की जरूरत होती है. इन विशेष उपकरणों और मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं का इस्तेमाल करने का कॉन्सेप्ट किसने पेश किया था. ये वही लोग थे. 2005 में यूपीए के कार्यकाल के दौरान इन्होंने एसओपी जारी की थी. पेट्रोल और डीजल का आदेश लागू किया था.
कर्नाटक सरकार का दावा- इथेनॉल की मिलाटव ज्यादा
प्रहलाद जोशी का बयान कर्नाटक सरकार के आरोपों के बाद आया है. एक कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नाटक के मंत्री रिजवान अरशद ने कहा है कि राज्य सरकार अपनी उस रिपोर्ट पर कायम है, जिसमें कहा गया है कि तेल कंपनियां पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक इथेनॉल मिला रही है. वहीं कंपनियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरशद ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने पिछले शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की थी. तब सात जिलों में लिए गए पेट्रोल के नमूनों की जांच की गई थी. इनमें ज्यादातर इथेनॉल मिला 20 प्रतिशत से अधिक पाया गया, जो करीबन 31.2 प्रतिशत तक था. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि यह सरकार की उस नीति के खिलाफ है, जिसके तहत केवल ई-20 ईंधन ही मिलाया जाना चाहिए.
