Headlines

56 की उम्र में शर्टलेस होकर सैफ ने किया सूर्य नमस्कार, करीना बोलीं- आपने मुझे पीछे छोड़ दिया


बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था. इंस्टाग्राम डेब्यू के बाद से ही एक्टर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. अब वो 56 साल की उम्र में शर्टलेस होकर सूर्य नमस्कार करते हुए दिखाई दिए. उनके इस अंदाज पर कई फैंस दिल हार बैठे. वहीं सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी पति के इस अंदाज पर प्यार लुटाया और कहा कि सैफ ने उनसे भी अच्छा सूर्य नमस्कार किया है.

56 की उम्र में शर्टलेस होकर सैफ ने किया सूर्य नमस्कार

सैफ अली खान ने बुधवार, 11 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्टर ने सिर्फ शॉर्ट पहन रखा है. वो अपनी तगड़ी बॉडी के जरिए अपनी फिटनेस दिखाते हुए नजर आए. वायरल वीडियो में अभिनेता खुले आसमान के नीचे हरियाली के बीचों बीच सूर्य नमस्कार और योग करते हुए नजर आ रहे हैं.

सैफ अली खान ने बता दिया है कि आखिर कौन सी चीज उन्हें इस उम्र में भी फिट और हेल्दी बनाए रखती है. वीडियो में अभिनेता ने कई योगासन भी किए. वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘वक्त आ चुका है काम पर लौटने का. पहले दिमाग और फिर शरीर…एक हैप्पी न्यू ईयर के लिए सब कुछ फिर से पटरी पर.’

करीना कपूर खान बोलीं- मुझे पीछे छोड़ दिया

सैफ अली खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है. फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं. वहीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी पति के वीडियो पर कमेंट किया. अभिनेत्री ने अपने कमेंट में लिखा, ‘सूर्य नमस्कार में आपने आज मुझे पीछे छोड़ दिया है.’ वहीं सैफ की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने कमेंट में ‘वेरी बेंडी’ लिखा.’

2012 में थी सैफ-करीना ने शादी

सैफ और करीना कपूर की शादी को 14 साल हो चुके हैं. दोनों ने चार से पांच साल की डेटिंग के बाद साल 2012 में शादी की थी. दोनों दो बेटों जहांगीर अली खान और तैमूर अली खान के बेटे हैं. बता दें कि हाल ही में सैफ और करीना कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 में नजर आए थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *