Headlines

पंजाब में पराली जलाने के मामलों ने बढ़ाई चिंता, 5,517 तक पहुंचा आंकड़ा


पंजाब में धान की कटाई के साथ ही पराली जलाने की घटनाएं एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी हैं. 11 नवंबर को राज्य में पराली जलाने के 515 नए मामले सामने आए. इससे पहले 10 नवंबर को 345 घटनाएं दर्ज की गई थीं. यानी एक ही दिन में पराली जलाने के मामलों में 170 की बढ़ोतरी हुई है. 15 सितंबर से शुरू हुए मौजूदा धान कटाई सीजन में अब तक पंजाब में पराली जलाने की कुल 5,517 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं.

पिछले साल के मुकाबले इस बार पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं. 11 नवंबर 2025 तक राज्य में 4,507 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इस साल इसी अवधि में यह आंकड़ा बढ़कर 5,517 हो गया है. यानी पिछले साल की तुलना में इस बार 1,010 ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं. जोकि बेहद चिंताजनक है.

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS सहित 13 PCS अधिकारियों के तबादले

ये 5 जिले बने पराली जलाने के बड़े हॉटस्पॉट

पराली जलाने के मामलों में पंजाब के पांच जिले सबसे आगे हैं. फिरोजपुर 728 घटनाओं के साथ पहले स्थान पर है. तरनतारन में 687, संगरूर में 628, बठिंडा में 499 और पटियाला में 374 मामले दर्ज किए गए हैं.

इन 5 जिलों में ही राज्य में पराली जलाने की कुल घटनाओं का आधे से अधिक हिस्सा सामने आया है. ये जिले इस सीजन में पराली जलाने के प्रमुख हॉटस्पॉट बने हुए हैं.

किसानों पर जुर्माना, 1259 FIR भी दर्ज

पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है. नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों पर अब तक करीब 85.90 लाख रुपये का पर्यावरण जुर्माना लगाया गया है. इसमें से 37.55 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है.

पंजाब चुनाव 2027: हिंदू मतदाताओं को एकजुट करने में जुटी भाजपा, बनाई नई रणनीति

इसके अलावा पराली जलाने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत 1,259 FIR दर्ज की गई हैं. वहीं, 1,637 किसानों की कृषि भूमि के सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की गई है. इसके बावजूद लगातार बढ़ते मामले प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *