Headlines

बिहार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का मौका, आज से शुरू होगा SSR


बिहार में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने या त्रुटियों में संशोधन के लिए आज 12 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान चलाया जा रहा है जो 11 दिसंबर तक चलेगा. इस अभियान के तहत पात्र युवाओं, दिव्यांगजनों और उन लोगों के नाम जोड़ने पर खास ध्यान दिया जाएगा, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है. 

निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे. इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. एसएसआर के दौरान वोटर लिस्ट में छूटे पात्र नागरिकों और उन लोगों के नाम जोड़े जाएंगे जो किसी कारणवश इस लिस्ट में शामिल नहीं हो सके हैं. 

बिहार में आज से शुरू होगा एसएसआर

इस अभियान के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 रखी गई है. यानी इस तारीख तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को मिलेगा सपा नेता का साथ या नहीं? आगे की रणनीति पर सबकी निगाहें

आज समेकित प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद आज से 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए दावे और आपत्तियां जमा की जा सकेंगी. दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा. इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी. 

वोटर लिस्ट में सुधार का मौका

बता दें बिहार में पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर किया गया था. जिसे लेकर विरोधी दलों ने काफी आपत्ति जताई थी, यही नहीं विरोधी दल आज भी एनडीए पर वोट चोरी को लेकर आरोप लगाते रहे हैं. तमाम आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने अब एसएसआर के जरिए वोटरों को तमाम त्रुटियों में सुधार का मौका दिया है. 

लोगों के पास अवसर है कि अगर एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट में कोई भूलचूक हुई है तो उसे ठीक किया जा सके और छूटे नाम को भी लिस्ट में जोड़ा जाए. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *