Headlines

Ramayana Box Office Collection Day 9 Live Updates: ‘रामायण’ का जलवा जारी, 9वें दिन 4 बजे तक 579 करोड़ के हुई पार


नितेश तिवारी का पौराणिक ड्रामा ‘रामायण’ ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इस दौरान इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म किया है.रिलीज के महज 8 दिनों में 550 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ये फिल्म अब दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं कि ‘रामायण’ रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को कितना कमा रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

‘रामायण’ ने 8 दिनों में कितनी की कमाई? 
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. महज 8 दिनों में ही ये साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘रामायण’ ने 64.80 करोड़ से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन इसने 48.05 करोड़ और तीसरे दिन 69.80 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं चौथे दिन ‘रामायण’ का कलेक्शन 56.15 करोड़ और पांचवें दिन की कमाई 107.50 करोड़ रुपये रही.
  • छठे दिन इस फिल्म ने 94.10 करोड़ कमाए और 7वें दिन 70.65 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 8वें दिन 53.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई 564.60 करोड़ रुपये हुई है.

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 (Ramayana Box Office Collection Day 9 Live Updates)
‘रामायण’ के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे भी धुआंधार परफॉर्म करने की उम्मीद है. फिल्म की रफ्तार देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि ये आज 600 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. इसी के साथ इसके कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘रामायण’ ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 9वें दिन 4 बजे तक 15.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 9 दिनों की नेट कमाई अब 579.80 करोड़ रुपये हो चुकी है.
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 9 15.20 करोड़ (4 बजे तक के आंकड़े) –
कुल कलेक्शन 579.80 करोड़  

नोट: ‘रामायण’ की 9वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. 

‘रामायण’ वर्ल्डवाइड हुई 1 हजार करोड़ के पार
‘रामायण’ वर्ल्डवाइड भी काफी शानदार परफॉर्म कर रही है. बता दें कि विदेशों में, फिल्म ने 8वें दिन 25.00 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक वहां इसकी कुल ग्रॉस कमाई 358.50 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, फिल्म की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई 1,033.55 करोड़ तक पहुंच गई है. जिसके बाद ये ऐसा करने वाली 11वीं भारतीय फिल्म बन गई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *