Headlines

Nvidia में फिर जेनसन हुआंग को बनाएगा CEO? एलन मस्क ने की सिफारिश


दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनियों में से एक एनवीडिया एक बार फिर से जेनसन हुआंग को सीईओ बना सकती है. हुआंग ने हाल ही में इस्तीफा दिया था, लेकिन अब उनके वापसी की चर्चा शुरू हो गई है. सिलिकॉन वैली के कई बड़े टेक दिग्गजों ने उन्हें दोबारा सीईओ बनाने के लिए सिफारिश की है. दावा यह भी है कि अब अमेरिका के व्हाइट हाउस के भी समर्थन की कोशिश की जा रही है.

‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 4 ट्रिलियन डॉलर की चिप कंपनी एनवीडिया हुआंग की वापसी पर विचार कर रही है. उनके इस्तीफे के कुछ ही दिनों बाद सिलिकॉन वैली के कई प्रभावशाली अधिकारी कंपनी के बोर्ड को उन्हें फिर से पद पर बहाल करने के लिए मनाने की मुहिम चला रहे हैं. 

एलन मस्क ने लिखा लेटर

अहम बात यह भी है कि हुआंग के जाने के बाद कंपनी में लीडरशिप का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. टेस्ला, स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और एपिक गेम्स के सीईओ टिम स्वीनी समेत कई दिग्गजों ने एक ओपन लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने एनवीडिया के बोर्ड से हुआंग को वापस लाने की मांग की है. हुआंग ने 12 नवंबर को अपना पद छोड़ा था. वे सीईओ, अध्यक्ष और बोर्ड सदस्य की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 

जेनसन हुआंग को क्यों देना पड़ा इस्तीफा

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग बुरी तरह विवादों में फंस गए थे. उनका सिंगापुर स्थित कंपनी ‘मेगास्पीड’ की कार्यकारी एलिस हुआंग के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. इसकी वजह से कंपनी के आंतरिक नियमों और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे थे. आरोप यह भी लगा कि हुआंग ने एनवीडिया की कई सीक्रेट जानकारियों को एलिस को दिया. एलिस ने ये डेटा बीजिंग तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें : ASEAN Summit के लिए मनीला में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप भी आएंगे, आज रवाना होंगे PM मोदी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *