Headlines

कॉकरोच जनता पार्टी ने UP-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई टीम, क्या है अभिजीत दीपके का प्लान?


कॉकरोच जनता पार्टी संगठन विस्तार पर फोकस कर रही है. इसी सिलसिले में शनिवार को उन्होंने अपने संगठनात्मक विस्तार को लेकर जोनल प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की. 10 राज्यों और क्षेत्र में राज्य और क्षेत्रीय समन्वय समितियां गठित की है. 

क्षितिज पगार को वेस्ट जोन का प्रभारी, डॉ. विवेका सांगवान को नॉर्थ जोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है. साथ ही मुहम्मद जुनैद और गीगराज जोरली को नॉर्थ जोन का समन्वय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है. 

इस संगठन ने जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड, पूर्वोत्तर (नॉर्थ ईस्ट) महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के लिए समन्वय समितियां गठित की हैं. 

सीजेपी का जमीनी स्तर पर फोकस

यूपी कमिटी में 16 सदस्य हैं. महाराष्ट्र में 15, झारखंड में 14, पूर्वोत्तर में 14, बिहार में 13, पश्चिम बंगाल में 12, हरियाणा में 6, राजस्थान में 5, उत्तराखंड में 6, और जम्मू कश्मीर में 4 सदस्य हैं. एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, ये समितियां अपने इलाकों में संगठन की गतिविधियों का समन्वय करेंगी. जमीनी स्तर पर संगठन की मौजूदगी बढ़ाने की ओर काम करेंगी. 

सीजेपी की शुरुआत इस साल मई में एक ऑनलाइन पहल के तौर पर हुई थीं. यह तब शुरू हुई, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश ने बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा था. इसके बाद यह युवाओं की आवाज बन गया.

36 दिन तक किया था सीजेपी ने आंदोलन

इस ग्रुप ने 36 दिन तक आंदोलन किया था. उन्होंने जवाबदेही तय करने और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी. इन्होंने 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद संगठन ने अन्य मुद्दों को भी उठाया. इसमें एसआईआर शामिल है.

इसके बाद संगठन ने अन्य मुद्दों को भी उठाया. इसमें वोटर्स लिस्ट शामिल है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. इस संगठन ने वोटर्स लिस्ट के खिलाफ दिल्ली में 1 नवबर को इंडिया गठबंधन की तरफ से आयोजित रैली को समर्थन भी किया था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *