Headlines

किश्तवाड़: 2 जवानों की संदिग्ध मौत पर कांग्रेस का विवादित बयान, भड़की BJP


जम्मू की किश्तवाड़ में 12 नवंबर को जम्मू कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस अफसरों की मौत पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इस मामले पर सियासी बयानबाजी देखने को मिल रही है. अब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयानों पर जम्मू में बीजेपी ने प्रदर्शन किया है.

जम्मू के किश्तवाड़ के दछन इलाके में 11 नवंबर को रहस्य में परिस्थितियों में जम्मू कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस अफसर लापता हो गए. इनका का शव 12 नवंबर को गोलियों से भूना हुआ मिला, जिसपर सियासत थामने का नाम नहीं ले रही.  

JKSSB परीक्षा में नकल कराने की साजिश नाकाम, 14 गिरफ्तार; 600 पदों के लिए थी भर्ती

कांग्रेस के किस बयान पर विवाद?

इस विवाद में रविवार को नया मोड़ उसे समय आया जब जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JKPCC) के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने आरोप लगाया कि दोनों स्पेशल पुलिस अफसर ‘फ्रेंडली फायर’ में मारे गए है. इस बयान पर भड़की बीजेपी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इसे सुरक्षा बलों का अपमान बताते हुए कर्रा का पुतला भी फूंका.  

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने कहा कि एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी ने अपना चाल चलन और चरित्र लोगों के सामने रखा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने जो विवादास्पद बयान दिया है और शहीदों के बारे में अपशब्द कहे हैं, उन्हें माफी मांगनी होगी.  

कांग्रेस के साथ फारूक अब्दुल्ला को घेरा

कांग्रेस ने हमेशा आतंकियों को और पाकिस्तान को ऐसे समय पर बेल आउट करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने थोड़े दिन पहले पाकिस्तान की तारीफ की थी और आज सरकार में उनके साथी कांग्रेस ने फौज पर प्रश्न खड़े किए हैं.  

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी और जम्मू कश्मीर का देशभक्ति समाज इस बयान से गुस्से में है. उन्होंने कहा, “तारीख हमीद करने हमारे शहीदों की शहादत का मजाक उड़ाने की कोशिश की है.”

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *