Headlines

Ramayana BO Day 12 Live Updates: ‘रामायण’ आज करेगी 800 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री? 2.30 बजे तक 769 करोड़ के हुई पार


रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ ने दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाते हुए इसने रिलीज के 11 दिनों में भारत में 760 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं उम्मीद की जा रही है कि दूसरे मंडे को ये 800 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी. यहां फिल्म के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे की कमाई के हर घंटे के आंकड़े जान सकते हैं. 

‘रामायण’ की 11 दिनों की कैसी रही कमाई? 

  • ‘रामायण’ ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. 
  • इसके बाद 9वें दिन फिल्म की कमाई 48.10 करोड़ रही.
  • वहीं 10वें दिन ‘रामायण’ ने जबरदस्त उछाल के साथ भारत में 72.90 करोड़ कमाए. 
  • जबकि सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ने 11वें दिन भी तेजी दिखाए हुए 75 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया. 
  • इसी के साथ ‘रामायण’ की भारत में 11 दिनों की नेट कमाई 760.60 करोड़ रुपये हुई है,

‘रामायण’ के 12वें दिन का कलेक्शन (Ramayana Box Office Collection Day 12 Live Updates)
‘रामायण’ से 12वें दिन यानी दूसरे मंडे के टेस्ट में भी टॉप करने की उम्मीद की जा रही है. वहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ये आज 800 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 1वें दिन दोपहर 2.30 बजे तक 8.95 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ फिलहाल इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई अब 769.55 करोड़ रुपये हो गई है. 
‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 12- 8.95 करोड़ (दोपहर 2.30 बजे तक) –
कुल कलेक्शन  769.55 करोड़  

नोट:- ‘रामायण’ के 12वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. 

‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर डाली कमाई? 
 ‘रामायण’ वर्ल्डवाइड भी धूम मचा रही है. फिल्म के विदेशों में 11 दिनों की कमाई की बात करें तो इसने 11वें दिन ओवरसीज से 40 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक इसकी कुल विदेशी कमाई 475.50 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1384.50 करोड़ तक पहुंच गई है. 

 ‘रामायण’ स्टार कास्ट
 ‘रामायण’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है. वहीं साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है जबकि यश रावण के दमदार रोल में हैं. फिल्म के अन्य कलाकारों में रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल सहित कई शामिल हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *