Headlines

अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा की बारी! BJP की बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होगी चर्चा


उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपनी रणनीति को धार देने में जुटी है. इसी क्रम में मथुरा में होने वाली पार्टी की दो दिवसीय बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के भीतर एक बड़ा धड़ा चाहता है कि अब मथुरा को लेकर पार्टी की ओर से कोई बड़ा ऐलान किया जाए और इस मुद्दे को पार्टी के एजेंडे में शामिल किया जाए.

सूत्रों का कहना है कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बीजेपी के कई बड़े नेता चाहते हैं कि अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा को लेकर भी पार्टी अपनी रणनीति स्पष्ट करे. उनका मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के साथ 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मथुरा का मुद्दा अहम भूमिका निभा सकता है. हालांकि इस संबंध में कोई भी अंतिम फैसला बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा.

दरअसल बीजेपी के एक धड़े का मानना है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और काशी में विश्वनाथ धाम के विकास के बाद अब मथुरा को लेकर पार्टी के रुख पर चर्चा की जानी चाहिए. इसी उद्देश्य से मथुरा की बैठक में इस विषय पर मंथन कर इसे पार्टी के राजनीतिक एजेंडे में शामिल करने की मांग उठ सकती है.

सीएम योगी ने दिल्ली में भी उठाया था ये मुद्दा

पिछले दिनों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने वाराणसी दौरे के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बयान दिया था. वहीं, सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पिछले दिनों दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठाया था. मथुरा के मुद्दे के जरिए बीजेपी की नजर केवल धार्मिक और सांस्कृतिक एजेंडे पर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी है.

‘आजम खान के साथ नाइंसाफी हो रही है’, भावुक हुए अखिलेश यादव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *