Headlines

10 करोड़ से ज्यादा वाले पांच खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, कल आएगी IPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट


IPL 2027 के लिए 17 नवंबर को सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ जाएगी. हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ी पहले ही ट्रेड हो चुके हैं, इसलिए वह ऑक्शन में नहीं उतरेंगे. मगर आने वाले सीजन के लिए रिटेंशन से ज्यादा रिलीज होने वाले संभावित खिलाड़ी चर्चा में हैं.

चूंकि इस बार मिनी ऑक्शन होना है, ऐसे में कई टीम अपने पर्स में ज्यादा पैसा रखने के चक्कर में मोटी रकम लेने वाले खिलाड़ियों की छुट्टी भी कर सकती हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 25 करोड़ी कैमरून ग्रीन हैं, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स से 21 करोड़ लेने वाले निकोलस पूरन के लिए भी पिछला सीजन अच्छा नहीं गुजरा था. यहां देख लीजिए आईपीएल में 10 करोड़ से ज्यादा रकम लेने वाले उन 5 खिलाड़ियों की लिस्ट, जिन्हें उनकी टीम रिलीज कर सकती है.

ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज

कैमरून ग्रीन (KKR – 25.2 करोड़)

2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून ग्रीन को 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. KKR ने ग्रीन को एक गेम चेंजर के तौर पर खरीदा था, लेकिन वो शायद इस भूमिका पर खरे नहीं उतर पाए. उन्होंने पिछले सीजन 14 मैचों में 322 रन बनाए और 7 विकेट लिए.

ट्रेंट बोल्ट (MI – 12.50 करोड़)

ट्रेंट बोल्ट इंडियन प्रीमियर लीग में 150 विकेट पूरे करने की दहलीज पर हैं. बोल्ट बेशक एक दिग्गज गेंदबाज हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में केवल 2 विकेट लेने वाला प्रदर्शन उन्हें रिलीज लिस्ट में शामिल करवा सकता है. गेंदबाजी में पिछले सीजन बोल्ट का इकोनॉमी रेट 11.62 का रहा था.

प्रशांत वीर (CSK – 14.20 करोड़)

रवींद्र जडेजा के ट्रेड के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उनके रिप्लेसमेंट की जरूरत थी. इसलिए आईपीएल 2026 के ऑक्शन में CSK ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर 14.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे. उन्हें ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन बल्लेबाजी में भी 5 पारियों में वो सिर्फ 90 रन बना पाए.

मार्कस स्टोइनिस (PBKS – 11 करोड़)

हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में आने से मार्कस स्टोइनिस की जगह खतरे में पड़ गई है. पंजाब के पास मार्को जानसेन भी हैं, जो इस समय गजब की फॉर्म में हैं, इसलिए पंजाब जानसेन पर बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहेगी. ऐसे में स्टोइनिस का टीम से पत्ता कट सकता है, क्योंकि एक ही टीम में तीन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाड़ियों को फिट कर पाना लगभग असंभव होगा.

जीतेश शर्मा (RCB – 11 करोड़)

जीतेश शर्मा भी पिछले 2 सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं. RCB उन्हें 11 करोड़ रुपये दे रही है, लेकिन पिछले दो सीजन में जीतेश 31 मैच खेलकर सिर्फ 377 रन बना सके हैं. उनकी नाकामी के  बाद भी RCB ने पिछले दोनों सीजन ट्रॉफी जीती है. 

यह भी पढ़ें:

दिवाली पर सुनने को मिली थी गालियां, एशिया कप फाइनल के सेलिब्रेशन पर बोले यशवीर गौड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *