Headlines

GTA 6 खेलने से पहले प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड से भरवाया मजेदार एग्रीमेंट, आखिरी शर्त मजेदार है


निया भर के गेमर्स के बीच Grand Theft Auto VI को लेकर किस कदर दीवानगी है, यह किसी से छिपा नहीं है. लेकिन कई बार गेमिंग का यही जुनून लव लाइफ में ‘कलेश’ की वजह बन जाता है, क्योंकि लड़के गेम खेलने में इतने खो जाते हैं कि अपनी गर्लफ्रेंड तक को भूल जाते हैं. इसी खतरे को भांपते हुए एक समझदार गर्लफ्रेंड ने ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला है, जिसकी चर्चा अब पूरे इंटरनेट पर हो रही है. 

सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, एक में प्लेस्टेशन 5 के लिए GTA VI का केस साफ दिखाई दे रहा है, तो दूसरी तस्वीर में एक बाकायदा प्रिंटेड ‘ऑफिशियल प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट’ दिख रहा है. यह कॉन्ट्रैक्ट ‘लविंग गर्लफ्रेंड’ वेनेसा और ‘प्लेयर’ लांगा के बीच साइन किया गया है.

गेम चाहिए तो माननी होंगी ये 4 मजेदार शर्तें

वेनेसा ने अपने बॉयफ्रेंड लांगा को प्यार से GTA VI तो गिफ्ट कर दिया, लेकिन गेम खेलने की परमिशन देने से पहले उससे 4 बेहद मजेदार वादों पर हस्ताक्षर करवा लिए.

हर कुछ घंटे में हालचाल लेना होगा: “मैं हर कुछ घंटों में कम से कम एक बार अपनी गर्लफ्रेंड से बात करूंगा और उसका हालचाल लूंगा.”

बात करते वक्त गेम पॉज करना होगा: “जब भी वह मुझसे बात करेगी, मैं तुरंत गेम को पॉज (Pause) कर दूंगा.”

50% से ज्यादा समय गेम को नहीं दूंगा: “मैं अपना 50 प्रतिशत से अधिक समय सिर्फ गेम खेलने में नहीं बिताऊंगा.”

लूसिया असली गर्लफ्रेंड नहीं है: “मैं हमेशा याद रखूंगा कि गेम की कैरेक्टर ‘लूसिया’ मेरी असली गर्लफ्रेंड नहीं है और मेरी रियल गर्लफ्रेंड ही हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी.”

इस अनोखे एग्रीमेंट पर 11 नवंबर 2026 की तारीख के साथ दोनों ने बाकायदा साइन भी किए हैं, जिसके नीचे लिखा है “बधाई हो, आपको गेम खेलने की अनुमति मिल गई है, जिम्मेदारी से खेलें.”

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन

सोशल मीडिया पर छूटी लोगों की हंसी

जैसे ही इस ‘GTA 6 एग्रीमेंट’ की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं, गेमिंग कम्युनिटी और सोशल मीडिया यूजर्स लोटपोट हो रहे हैं.

एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “भाई, चौथी शर्त ने तो दिल ही जीत लिया! गर्लफ्रेंड को पहले ही पता है कि गेम की हीरोइन ‘लूसिया’ उसका पत्ता काट सकती है.”

दूसरे यूजर ने लिखा, “इस लड़की को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए—गेम भी दे दिया और अपना टाइम भी सिक्योर कर लिया, इसे कहते हैं असली स्मार्टनेस”

वहीं एक अन्य यूजर ने अपने दोस्त को टैग करते हुए लिखा, “भाई, अगर तुझे भी सुकून से GTA 6 खेलना है, तो पहले अपनी मैडम से ऐसा ही स्टाम्प पेपर बनवा ले”

यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *