Headlines

‘मैंने गर्लफ्रेंड से कहा कि…’, सोनिया गांधी की किताब की लॉन्चिंग में राहुल गांधी ने सुनाया भावुक किस्सा


राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग- अ जर्नी ऑफ लव की औपचारिक लॉन्चिंग के दौरान गांधी परिवार से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा, “मुझे सख्त निर्देश मिले हैं, जिनका मैं पालन करता हूं. राजनीति पर कोई बात नहीं करूंगा. लेकिन एक बेटे के तौर पर मैंने सोचा है कि हम बच्चों में से किसी एक को अपनी मां की एक झलक लोगों को दिखाना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “मैं उस फोटो को देख रहा था. मां की एक और तस्वीर है. इसमें वह उल्टी लटकी हुई हैं. झूले से लटक रही हैं. यह तस्वीर कैंब्रिज की है. हम छोटे थे. तब से हमारी मां ऐसी ही थी. मेरे माता पिता की पहली मुलाकात की कई कहानियां प्रचलित हैं. कई साल बाद एक बार में कैंब्रिज गया था. मैंने अपनी गर्लफ्रेंड (Rahul Gandhi Girlfriend) को कहा कि जानती हो, चलो वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं. उसे जगह के बारे में किसी तरह का कोई आइडिया नहीं था.” 

यह वही रेस्टोरेंट है, जहां इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में एक ग्रीक रेस्टोरेंट में सोनिया गांधी और राजीव गांधी की मुलाकात हुई थी. इस जगह का नाम द वर्सिटी था. दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया था. उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर साल 1968 में उनकी शादी हो गई थी.

राहुल ने आगे कहा, “हम वहां चले गए. बस यही देखना चाहता था कि मेरे माता-पिता कहां मिले थे. इसके अलावा राहुल ने पुरानी यादों को ध्यान में रखते हुए कहा कि हम रेस्टोरेंट के अंदर गए. मुझे अभी भी वह पीले कलर का दरवाजा याद है. वहां एक सज्जन खड़े थे. कितने लोग हैं? मैंने कहा, दो. उन्होंने कहा कि जाइए और बैठ जाइए.”

राहुल ने आगे कहा, “मैंने कहा, पता है, मेरे माता पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे. उस व्यक्ति ने मेरी तरफ देखा, और कहा, ओह-वे दोनों? मैं उन्हें जानता हूं. मैंने पूछा, आप उनके बारे में क्या जानते हैं? उसने कहा, अरे, वे दोनों. मुझे अच्छे से पता है कि आप किनकी बात कर रहे हैं.”

वर्सिटी रेस्टोरेंट में चिकन चैसर मत खाइएगा

राहुल ने कहा, “हालांकि, वो खाना उस रोमांटिक विरासत पर खरा नहीं उतरा. राहुल ने मजाक में लोगो को वह डिश ऑर्डर न करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, और सुनिए, अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं, तो वर्सिटी रेस्टोरेंट जाइए. लेकिन वर्सिटी रेस्टोरेंट में कभी चिकन चैसर मत खाइएगा. ठीक है? क्योंकि उन्हें तो यही याद है कि वहां का खाना बहुत शानदार था. बहुत बढ़िया था. जबकि असल में वहां का खाना बहुत ही खराब है. ठीक है?”

राहुल से पत्रकार ने पूछा गर्लफ्रेंड को लेकर सवाल

लॉन्चिंग के बाद जब राहुल गांधी सोनिया गांधी के साथ बाहर निकल रहे थे, तब एक पत्रकार ने उनसे पूछा, “राहुल जी अब वो गर्लफ्रेंड कहां है?” इस पर राहुल गांधी ने हंसते हुए जवाब दिया, “वो अब मेरी दोस्त है”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *