इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस का इतिहास पूरी तरह से बदल गया है. ‘रामायण’ अपनी रिलीज के महज 11 दिनों के भीतर, चीन को छोड़कर ओवरसीज में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है! फिल्म ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे सोचा भी नहीं की जा सकता था. दरअसल इसने विदेशों में 51.75 मिलियन डॉलर की भारी-भरकम कमाई करके इंटरनेशनल मार्केट में (फेज 1 में) सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है.
‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ा
रिकॉर्ड समय में 50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करते हुए, ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘बाहुबली 2’ के ‘फेज 1’ (चीन को छोड़कर ओवरसीज में) के लाइफटाइम ओवरसीज रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. इसके साथ ही, यह फिल्म विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 7 भारतीय फिल्मों (सभी फेज मिलाकर) की लिस्ट में भी शामिल हो गई है.
बता दें कि ‘फेज 1’ का मतलब किसी फिल्म की प्राइमरी ग्लोबल रिलीज विंडो से है, जिसमें चीन और जापान जैसे देशों में होने वाली बाद की रिलीज (फेज 2) शामिल नहीं हैं, केवल 11 दिनों में, ‘रामायण’ ने विदेशों में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के ‘फेज 1’ के कुल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
विदेशों में पहले फेज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में
- रामायण: $50M+ (11 दिन)
- धुरंधर 2: $50M
- पठान: $49.30M
- जवान: $48M
- बाहुबली 2: $46.98M
- धुरंधर: $32.60M
- कल्कि 2898 AD: $31.95M
- पुष्पा 2: $31.55M
- एनिमल: $31M
- दंगल: $30.7M
विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 भारतीय फ़िल्में (सभी फेज को मिलाकर)
चीन में शानदार प्रदर्शन का फ़ायदा उठाने वाली कई फेज में रिलीज हुई बड़ी फिल्मों को भी अगर ध्यान में रखें, तो भी ‘रामायण’ ने महज़ 11 दिनों में ही दुनिया भर में 7वीं पोजिशन हासिल कर ली है, आने वाले दिनों में इसके ‘अंधाधुन’ और ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ने की पूरी उम्मीद है.
विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्में (कुल कमाई USD में है)
- दंगल: $233.8M
- सीक्रेट सुपरस्टार: $126.9M
- डिस्को डांसर: $75.8M
- बजरंगी भाईजान: $75.76M
- बाहुबली 2: $60.7M
- अंधाधुन: $50.1M
- रामायण: $51.75M
- धुरंधर 2: $50M
- पठान: $49.5M
- जवान: $48.3M
‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह सहित कई शामिल हैं, ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका दूसरा पार्ट साल 2028 में आने की उम्मीद है.
