Headlines

‘दुनिया के लिए शांति-स्थिरता जरूरी’, ASEAN शिखर सम्मेलन में बोले PM मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने समिट की शुरुआत में मंगलवार (17 नवंबर) को कहा कि हमारे पास सामर्थ्य भी है और शक्ति भी है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में  हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है. इस बार समिट का आयोजन फिलीपींस के मनीला में हो रहा है. पीएम मोदी ने समिट में हिस्सा लेने से पहले गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे थे.

पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले सालों में हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत के आसियान संबंधों को नई गति और नई गहराई दी है. हमारी साझेदारी अब साझी संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेंस और स्पेस जैसे सेक्टर्स में नए आयाम प्राप्त कर रही है.’

भारत-आसियान देशों को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कहा, ‘2014 से अब तक हमने पीपल-टू-पीपल टाइज मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं. लगभग 250 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं और 10,000 कैपेसिटी बिल्डिंग स्कॉलरशिप दी हैं. आज भारत और आसियान देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स और बढ़ता पर्यटन भी हमारी निकटता का प्रमाण है.’

कंपटीशन से नहीं, कोऑपरेशन से तय हो भविष्य – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसलिए हमारा भविष्य कंपटीशन से नहीं, कोऑपरेशन से तय हो. हमारे पास सामर्थ्य भी है और संकल्प भी है. हम मिलकर इस क्षेत्र को शांति और स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं.’

पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा, ‘आप सभी के विचार और सुझाव सुनने को उत्सुक हूं. एक बार फिर जुड़कर बहुत खुशी हो रही है. फ्रेंच आसियान देशों की मेरी तीसरी यात्रा है. यह भारत के लिए आसियान के विशेष महत्व को दर्शाता है. हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं.’

यह भी पढ़ें : आजम खान और उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, UP सरकार की याचिका खारिज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *