Headlines

थाईलैंड: फुकेट की बिल्डिंग में भीषण आग, 11 लोगों की मौत, कई घायल


थाईलैंड के फुकेट में सोमवार (16 नवंबर) को दर्दनाक हादसा हो गया. फुकेट की एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. हालांकि लगने के बाद फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और इस पर काबू भी पा लिया गया. हादसे में घायल होने वाले लोगों में एक म्यानमार का भी शख्स शामिल है.

‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं. इनमें 15 लोग थाईलैंड के ही हैं. आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि संबंधित टीमें इस मामले की जांच में जुटी हैं. यह इमारत फुकेट के मशहूर बीच पाटोंग के पास स्थित है. हादसा सुबह करीब 3.17 पर हुआ. इस बिल्डिंग में कई बिजनेस चलते हैं, जिनमें से एक गाड़ी किराए पर देने का भी है. आग की शुरुआत यहीं से हुई थी.

आग की वजह से अफरा-तफरी का माहौल

अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई. लोग इमारत से बाहर भागकर आए. इससे पहले भी थाईलैंड में कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं. फुकेट से पहले बैंकॉक में भी आग की घटना हुई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी. इस बार फुकेट में लगी आग भी काफी खतरनाक थी. इसे बुझाने में करीब दो घंटे का वक्त लगा.

स्थानीय पुलिस ने मामले पर अहम प्रतिक्रिया दी है. दावा किया जा रहा है कि मरने वालों में कोई भी पर्यटक नहीं है, सभी स्थानीय लोग ही थे. आग लगने के बाद काफी तेजी से फैली, जिसकी वजह से जो लोग बाहर नहीं निकल पाए, वे हादसे का शिकार हो गए.

यह भी पढ़ें : ‘भारत अपने हथियारों से लड़ सकता है जंग’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK को CDS का मैसेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *