Headlines

2028 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे या नहीं? जेडी वेंस ने बताया कब लेंगे फैसला


अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साल 2028 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस संबंध में कहा कि वे राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर वह अगले साल किसी समय फैसला लेंगे. फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में, वेंस ने यह तो नहीं बताया कि वह कब तक फैसला लेंगे, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि उन्हें कोई जल्दी नहीं है. वेंस ने कहा, “मैंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है. हम अगले साल किसी समय इस पर विचार करेंगे.

वेंस का बयान ऐसे समय में आया है जब मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. वेंस के करीबी लोगों ने BBC को बताया कि नवंबर के चुनावों से 2028 के लिए उनके फैसले लेने की समय-सीमा पर कोई असर नहीं पड़ा है. माना जा रहा है कि वह चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उनके सहयोगियों का मानना ​​है कि अंतिम फैसला लेने में वह अभी कुछ और महीने लगा सकते हैं.

वेंस के राष्ट्रपति बनने की संभावना

वेंस के राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं को लेकर अटकलें तब शुरू हो गईं, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें 2024 के चुनाव के लिए अपना रनिंग मेट चुना. इस चुनाव ने वेंस को अमेरिकी इतिहास के सबसे कम उम्र के उपराष्ट्रपति बनने का मौका मिला. हालांकि, अपने कार्यकाल के दौरान वेंस ने बहुत सावधानी से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर बात करने से परहेज किया है.

मिडटर्म चुनावों के दौरान भी उन्होंने ऐसा ही किया, जब उनके समर्थक अक्सर उनके चुनावी भाषणों के बीच उन्हें 2028 में चुनाव लड़ने के लिए कहते थे. वेंस का हमेशा यही जवाब होता था कि रिपब्लिकन पार्टी को नवंबर के मौजूदा चुनावों पर ध्यान देना चाहिए. हालांकि,  अब मिडटर्म चुनाव बीत चुके हैं और रिपब्लिकन पार्टी अपनी पिछली हार को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहती है, ऐसे में अब उनके सामने अगला बड़ा चुनाव 2028 का राष्ट्रपति चुनाव है.

कई अन्य उम्मीदवारों के नाम शामिल

वेंस अगर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो मैदान में उतरते ही वह रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में सबसे आगे हो सकते हैं. हालांकि, इस मुकाबले में कई अन्य उम्मीदवार भी होंगे, जिससे यह काफी कड़ा मुकाबला बन सकता है. कई अन्य हाई-प्रोफाइल रिपब्लिकन नेताओं के बारे में भी चर्चा है. इस सूची में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो, टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज़, फ्लोरिडा के निवर्तमान गवर्नर और 2024 के संभावित उम्मीदवार रॉन डेसेंटिस, और न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी जैसे कई नाम शामिल हैं.

ईरान यु्द्ध को लेकर बयान

फॉक्स न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में वेंस ने ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से कीमत चुकानी पड़ी है, लेकिन उन्होंने कहा कि इससे ट्रंप के साथ उनके रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ा है. उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप इस संघर्ष को कभी न खत्म होने वाला युद्ध नहीं बनने देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन इस युद्ध दो साल तक चलने वाला मामला भी नहीं बनने देगा.

उन्होंने एनवीडिया और उसके पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग से जुड़े विवाद, और अमेरिका-चीन संबंधों पर इसके असर के बारे में भी चर्चा की. वेंस ने कहा कि इन खबरों की सच्चाई को लेकर अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है कि जिस महिला के साथ हुआंग का कथित तौर पर अफेयर था, वह वास्तव में एक चीनी जासूस थी या नहीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *