एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास ले लिया है. वो अब चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनके इस फैसले पर केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का एक बयान आया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर धोनी की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि खामोशी में भी मैदान एक दिग्गज की मौजूदगी से गूंज उठा.
वीडी सतीशन ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि जब एमएस धोनी एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल को अलविदा कह रहे हैं, तो क्रिकेट के इतिहास का एक असाधारण अध्याय समाप्त हो रहा है. स्टेडियम के शोर-शराबे के बीच वे पूरी तरह शांत रहे. उन्होंने शांत आत्मविश्वास, अद्भुत सूझबूझ और गजब के संयम के साथ टीम का नेतृत्व किया.
Even in Silence, the Field Echoed with the Presence of a Legend. As MS Dhoni bids farewell to the IPL as a player, an extraordinary chapter in cricketing history comes to a close. Amid the thunderous roar of stadiums, he remained an island of calm, leading with quiet confidence, extraordinary instinct and remarkable composure. Through glorious triumphs and difficult moments, Dhoni inspired generations of cricketers and gifted millions of fans memories that will outlive the game itself. His journey with Chennai Super Kings now enters a new chapter as a mentor, where his wisdom and experience will continue to shape future champions. Some players leave behind records. Legends leave behind something far greater: a legacy that time can never erase. My heartfelt tribute to the beloved ‘Thala’, the man in yellow who taught us that true greatness needs no noise. His presence on the field will be missed, but his legacy will live on in every generation he inspires. @msdhoni @ChennaiIPL @IPL #Cricket #VDSatheesan
— V D Satheesan (@vdsatheesan) November 17, 2026
धोनी की जमकर तारीफ
केरलम के सीएम वीडी सतीशन ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि शानदार जीत और मुश्किल पलों के बीच धोनी ने क्रिकेटरों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और लाखों प्रशंसकों को ऐसी यादें दीं, जो खेल के खत्म होने के बाद भी हमेशा बनी रहेंगी. उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका सफर अब एक मेंटर के रूप में एक नए अध्याय में प्रवेश कर रहा है, जहां उनकी समझदारी और अनुभव भविष्य के चैंपियंस को तैयार करने में मदद करेंगे.
थाला की शान में गढ़े कसीदे
केरलम के सीएम ने कहा कि कुछ खिलाड़ी अपने पीछे रिकॉर्ड छोड़ जाते हैं, लेकिन दिग्गज अपने पीछे कुछ कहीं अधिक बड़ा छोड़ जाते हैं. एक ऐसी विरासत जिसे समय कभी मिटा नहीं सकता. उन्होंने आगे कहा कि थाला को मेरी भावभीनी शुभकामनाएं. पीली जर्सी वाले वे इंसान, जिन्होंने हमें सिखाया कि असली महानता को किसी शोर-शराबे की जरूरत नहीं होती. मैदान पर उनकी कमी खलेगी, लेकिन उनकी विरासत उन सभी पीढ़ियों में जीवित रहेगी जिन्हें उन्होंने प्रेरित किया है.
एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन वो आईपीएल खेल रहे थे. पिछले सीजन चोट के कारण वो पूरा सीजन नहीं खेले थे और इस बार उन्होंने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया.
ये भी पढ़ें
SIR विवाद पर बीजेपी मंत्री अर्जुन सिंह का बयान, ‘राहुल गांधी पप्पू हैं उनको…’
