Headlines

विजय ने पूरा किया महिला का सपना, दिल जीत लेगा तमिलनाडु CM का ये अंदाज


कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव के विमोचन के अवसर पर देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की. इसमें यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और फारूक अब्दुल्ला समेत कई नेता शामिल हुए, लेकिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय काफी चर्चा में रहे. 

बुक विमोचन के अवसर पर कांग्रेस सांसद और पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री विजय से एक ऐसी महिला का परिचय कराया, जो पिछले 22 सालों से उनके आवास पर काम कर रही हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उस महिला की काफी समय से उनके साथ एक फोटो खिंचवाने की इच्छा थी. 

प्रियंका गांधी के कहने पर खिंचाई फोटो
प्रियंका गांधी की अपील पर मुख्यमंत्री विजय ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया और उस महिला के साथ अलग से एक फोटो खिंचवाई. इस दौरान विजय ने बड़े ही आत्मीय भाव से उसका हाल-चाल भी पूछा. 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर कर्नाटक की डीके शिवकुमार सरकार और तमिलनाडु के विपक्षी नेताओं खासकर डीएमके आमने-सामने हैं. तमिलनाडु के पड़ोसी राज्य कर्नाटक ने एक बार फिर दोहराया है कि उसे मेकेदातु में संतुलन जलाशय बनाने का अधिकार है.

मुलाकात की टाइमिंग अहम
सीएम विजय की दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की टाइमिंग बेहद अहम मानी जा रही है. हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कावेरी नदी पर अपने राज्य के अधिकारों का जोरदार दावा पेश करते हुए प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना के लिए केंद्र सरकार से अंतिम मंजूरी की मांग की है.

डीके शिवकुमार ने कहा है कि कर्नाटक कावेरी नदी से जुड़े अपने हितों और अधिकारों से कभी पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने मेकेदातु परियोजना को लागू करने की अनुमति देते हुए स्पष्ट फैसला सुनाया है, ऐसे में केंद्र सरकार को अब इसके निर्माण के लिए जल्द से जल्द अंतिम हरी झंडी देनी चाहिए. 

बता दें कि सीएम विजय इससे पहले जून में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे. इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें

‘उस वक्त मेरे लिए…’, सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को कभी मां या मम्मा नहीं कहा? खुद बताई सच्चाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *