Headlines

जोधपुरः GPS से चोरी की गाड़ी तलाशते पहुंचे युवकों पर फायरिंग, बदमाशों ने कार को मारी टक्कर


जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. बुधवार दोपहर डांगियावास थाना क्षेत्र में चोरी की गाड़ी तलाशने पहुंचे युवकों पर फायरिंग और उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर खेत में घुसाने का मामला सामने आया है. घटना में चार लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना पर डांगियावास पुलिस थानाधिकारी राजूराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत मे लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से छह युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर जोधपुर के सालवा कला पहुंचे थे. युवकों का दावा था कि उनकी सफेद रंग की स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी. चोरी की गाड़ी में लगे GPS के जरिए लोकेशन ट्रेस करते हुए वे जोधपुर पहुंचे और गाड़ी की तलाश कर रहे थे.

’30 साल से सुन रहे हैं’, केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार

बदमाशों ने की फायरिंग, कार को मारी जोरदार टक्कर

इसी दौरान कथित तौर पर चोरी की गाड़ी में सवार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. आरोप है कि बदमाशों ने युवकों की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की और फिर जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए खेत में जा घुसी. फायरिंग के दौरान एक गोली हनुमानगढ़ से आए युवकों की स्कॉर्पियो के बोनट पर भी लगी.

ग्रामीणों ने बताई हवाई फायरिंग की बात

घटना की सूचना मिलने पर डांगियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाधिकारी राजूराम के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1:10 बजे घटना की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि दूसरी स्कॉर्पियो में सवार मनीष जाट और सुनील जाट ने फायरिंग की थी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की थी.

चार घायल, एक आरोपी डिटेन

हादसे में हनुमानगढ़ से आए सुरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार और भानु खान घायल हुए. वहीं स्कॉर्पियो की टक्कर से स्थानीय भेड़ पालक बाबूलाल जाट भी घायल हो गए. चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मामले में मनीष जाट निवासी सालवा कला को डिटेन कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी सुनील जाट की तलाश कर रही है. 

पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग ने खड़े किए सवाल

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग और वाहनों से टक्कर मारने जैसी घटनाएं पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं. पुलिस का स्लोगन ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ ऐसी घटनाओं के बीच कहीं कमजोर पड़ता नजर आ रहा है.

जयपुर: JCB के आगे आकर किया विरोध, नहीं रुकी कार्रवाई, मकान-दुकान, होटल पर चला पीला पंजा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *