राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना का वैवाहिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ. अर्चना का विवाह विराट नगर विधायक कुलदीप सिंह धनकड़ के बेटे अनुज के साथ संपन्न हुआ. इस वैवाहिक कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े सहित कई हस्तियों ने शिरकत की है.
दरअसल, राजस्थान सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना के वैवाहिक कार्यक्रम शामिल होने के लिए राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मंगलवार को सीकर जिले भारणी गांव पहुंचे. राज्यपाल राज्यपाल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया. समारोह स्थल पर राजस्थान पुलिस की ओर से राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
जयपुर में भीषण गर्मी, 23 अप्रैल से बदल जाएगा स्कूलों का समय, DM का आदेश जारी
दिन भर चलता रहा माननीयों का आवागमन
मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में दिन भर देश-प्रदेश की राजनीति के दिग्गज गांव में पहुंचते रहे. सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिवार को शुभकामनाएं दीं. इसके बाद मुख्य उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. इनकी मौजूदगी ने वैवाहिक समारोह को राजनीतिक मेलजोल का रूप दे दिया.
मंत्री ने अतिथियों को ज्ञापित किया धन्यवाद
मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बेटी अर्चना की शादी समारोह में पहुंचे सभी मेहमानों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है. मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये शादी समारोह में पहुंचे तमाम मेहमानों का आभार जताया है. मंत्री ने कहा कि मेहमानों के स्नेहिल आशीर्वाद ने इस पावन अवसर को और अधिक स्मरणीय बना दिया. इस आत्मीयता और सम्मान हेतु हृदय से आभार.
इसके अलावा मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बेटी अर्चना की शादी समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में कई दिग्गज नजर आ रहे हैं.
बीकानेर: गन्ने के जूस में जहर, तार से घोंटा गला, नाबालिग के साथ मिलकर पत्नी पति को दी खौफनाक मौत
