इंडिया में पाकिस्तानी ड्रामा को खूब पसंद किया जाता है. इन दिनों ‘दर ए निजात’ को खूब देखा जा रहा है. ये यूट्यूब पर काफी पॉपुलर है. इसमें अबू बकर नाम के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. खासकर जेन जी की ये पहली पसंद बन गया है. लोगों का कहना है कि ये कैरेक्टर उनके सपनों के राजकुमार के जैसा है.
लेकिन आपको बता दें कि ये कोई पहला पाकिस्तानी ड्रामा का किरदार नहीं है, जो इंडिया में पसंद किया जा रहा है. इसके पहले भी कई कैरेक्टर्स रहे हैं, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया है. इसमें ‘मेरे हमसफर’ के ‘हमजा’ समेत 5 पॉपुलर किरदारों के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट.
हमजा- मेरे हमसफर
पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरे हमसफर’ को इंडिया में काफी पसंद किया गया. इसमें एक्टर फरहान सईद लीड रोल में थे और उनके साथ एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं. दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस शो में हमजा का अपनी पत्नी हाला के प्रति प्यार, उसका सपोर्ट और केयरिंग नेचर फैंस को खूब भाया था. इसकी यही सबसे बड़ी खासियत है.
मुर्तसिम खान-तेरे बिन
पाकिस्तानी ड्रामा ‘तेरे बिन’ को भी भारत में काफी पसंद किया गया. इसे लोगों ने खूब देखा. इसमें मुर्तसिम खान का कैरेक्टर दर्शकों के दिलों पर राज करता था. मुर्तसिम का रौबदार अंदाज, प्यार जताने का तरीका और मीयरब के साथ उसकी केमिस्ट्री देखते ही बनती थी. इस रोल को वहाज अली ने प्ले किया था. इस शो से वहाज के खूब रील भी वायरल हो चुके हैं.
मुस्तफा- कभी मैं कभी तुम
पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल ‘कभी मैं कभी तुम’ भी इंडिया में खूब देखना जाने वाला डेली शोप था. इसमें मुस्तफा नाम के कैरेक्टर ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी, जिसे फहाद मुस्तफा ने प्ले किया था. इसमें उनके साथ हानिया आमिर ने उनकी वाइफ सरजीना का रोल निभाया था. दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
साद-मुझे प्यार हुआ था
पाकिस्तानी ड्रामा ‘मुझे प्यार हुआ था’ एक रोमांटिक शो था. इसे भी इंडिया में काफी देखा गया. ये 2022 में स्ट्रीम किया गया था और भारत में यूट्यूब पर खूब देखा गया. इस शो में साद हुसैन के कैरेक्टर को खूब पसंद किया गया था, जिसके रील इंडिया में भी वायरल हुए थे. इसमें लीड रोल में वहाज अली थे और उनके साथ एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं. दोनों की केमिस्ट्री छोटे पर्दे पर खूब हिट रही थी.
