Headlines

Devuthani Ekadashi 2026: 20 नवंबर को जागेंगे भगवान विष्णु, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारंपरिक गीत और नियम


Dev Uthani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है. हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. इसे देव प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं. भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है.

इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. हालांकि, स्मार्त और गृहस्थ संप्रदाय के लोग 20 नवंबर को व्रत रखेंगे, जबकि वैष्णव संप्रदाय के लोग 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाएंगे. इसके अगले दिन यानी 21 नवंबर को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा.

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार, देवउठनी एकादशी से चातुर्मास का समापन होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से सुखसमृद्धि, धन और मनोवांछित फल की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है.

देवउठनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 21 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर होगा.

पंचांग के अनुसार, उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए स्मार्त और गृहस्थ संप्रदाय के लोग 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखेंगे. वहीं, वैष्णव संप्रदाय के लोग 21 नवंबर को यह व्रत करेंगे.

देवउठनी एकादशी 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • देवउठनी एकादशी तिथि प्रारंभ: 20 नवंबर 2026, सुबह 7:16 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 21 नवंबर 2026, सुबह 6:32 बजे
  • स्मार्त और गृहस्थ व्रत: 20 नवंबर 2026
  • वैष्णव संप्रदाय का व्रत: 21 नवंबर 2026
  • तुलसी विवाह: 21 नवंबर 2026

देवउठनी एकादशी पर क्यों जागते हैं भगवान विष्णु?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं. इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है. इसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागते हैं.

भगवान विष्णु के जागने के इस पर्व को देवउठनी एकादशी या देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि भगवान विष्णु के जागने के साथ ही सृष्टि के पालन का कार्य फिर से प्रारंभ होता है. इसी दिन से विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ समय की शुरुआत मानी जाती है.

देवउठनी एकादशी का महत्व

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार, सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होने की मान्यता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा करने से पापों का नाश होता है. घर में सुखसमृद्धि आती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं.

देवउठनी एकादशी से चातुर्मास समाप्त हो जाता है. चातुर्मास के दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद इन शुभ कार्यों की शुरुआत होती है.

देवउठनी एकादशी के अगले दिन होगा तुलसी विवाह

हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है. हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाता है. इस वर्ष तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026 को होगा.

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार, धार्मिक मान्यताओं में माता तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. तुलसी विवाह के दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी की विधिविधान से पूजा की जाती है.

मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है. इससे वैवाहिक जीवन में सुखसमृद्धि आती है और पतिपत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है. जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हैं, उनके लिए भी तुलसी विवाह का दिन विशेष माना जाता है.

इस दिन महिलाएं माता तुलसी का श्रृंगार करती हैं, उन्हें चुनरी ओढ़ाती हैं और भगवान शालिग्राम के साथ विवाह की रस्में पूरी करती हैं.

देवउठनी एकादशी पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन इन बातों का ध्यान रखना शुभ माना जाता है.

1. चावल का सेवन न करें: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी एकादशी पर चावल का सेवन नहीं करना चाहिए. यह नियम व्रत रखने वाले और व्रत नहीं रखने वाले दोनों लोगों के लिए बताया गया है. एकादशी पर चावल खाने को धार्मिक दृष्टि से वर्जित माना जाता है.

2. मांसमदिरा से रहें दूर: एकादशी के दिन मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सात्विक भोजन करना और मन को शुद्ध रखना चाहिए. घर में भी तामसिक चीजें लाने से बचना चाहिए.

3. महिलाओं का अपमान न करें: एकादशी के दिन महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सभी के प्रति सम्मान और विनम्रता का भाव रखना चाहिए.

4. क्रोध और वादविवाद से बचें: एकादशी का दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. ऐसे में इस दिन किसी पर क्रोध नहीं करना चाहिए. परिवार और आसपास के लोगों के साथ विवाद करने से बचना चाहिए.

5. ब्रह्मचर्य का पालन करें: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. इस दिन मन और इंद्रियों पर नियंत्रण रखते हुए भगवान विष्णु का ध्यान करना शुभ माना जाता है.

देवउठनी एकादशी पर करें ये शुभ काम

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर कुछ धार्मिक कार्य करने से पुण्य की प्राप्ति होने की मान्यता है.

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें.
  • संभव हो तो पवित्र नदियों में स्नान करें.
  • जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें.
  • विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए केसर, केला या हल्दी का दान करें.
  • दिनभर भगवान विष्णु का स्मरण और भजनकीर्तन करें.
  • एकादशी की कथा सुनें और भगवान की आरती करें.

धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने से धन, मानसम्मान और संतान सुख की प्राप्ति होती है. साथ ही पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए भी इस व्रत को पुण्यदायी माना गया है.

देवउठनी एकादशी की पूजा विधि

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें.

पूजा में भगवान विष्णु को धूप, दीप, पुष्प, फल, अर्घ्य और चंदन अर्पित करें. इसके बाद भगवान को जगाने के लिए नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करें.

भगवान विष्णु को जगाने का मंत्र

उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविंद त्यज निद्रां जगत्पते.
त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम्॥

दूसरा मंत्र

उत्तिष्ठोत्तिष्ठ वाराह दंष्ट्रोद्धृतवसुंधरे.
हिरण्याक्षप्राघातिन् त्रैलोक्यो मंगलं कुरु॥

इसके बाद भगवान विष्णु की आरती करें और पुष्प अर्पित करते हुए प्रार्थना करें.

प्रार्थना मंत्र

इयं तु द्वादशी देव प्रबोधाय विनिर्मिता.
त्वयैव सर्वलोकानां हितार्थं शेषशायिना॥

इदं व्रतं मया देव कृतं प्रीत्यै तव प्रभो.
न्यूनं संपूर्णतां यातु त्वत्प्रसादाज्जनार्दन॥

पूजा के अंत में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का स्मरण करें. इसके बाद प्रसाद का वितरण करें और परिवार के सुखसमृद्धि की कामना करें.

देवउठनी एकादशी पर गाया जाता है यह पारंपरिक गीत

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को योग निद्रा से जगाने के लिए घरों में पारंपरिक गीत गाए जाते हैं. कई स्थानों पर महिलाएं पूजा के दौरान यह लोकगीत गाती हैं.

देवउठनी एकादशी गीत

उठो देव बैठो देव  
हाथपाँव फटकारो देव  
उँगलियाँ चटकाओ देव  
सिंघाड़े का भोग लगाओ देव  
गन्ने का भोग लगाओ देव  
सब चीजों का भोग लगाओ देव ॥

उठो देव बैठो देव  
उठो देव, बैठो देव  
देव उठेंगे कातक मोस  
नयी टोकरी, नयी कपास  
ज़ारे मूसे गोवल जा  

गोवल जाके, दाब कटा  
दाब कटाके, बोण बटा  
बोण बटाके, खाट बुना  
खाट बुनाके, दोवन दे  
दोवन देके दरी बिछा  
दरी बिछाके लोट लगा  

लोट लगाके मोटों हो, झोटो हो  
गोरी गाय, कपला गाय  
जाको दूध, महापन होए,  
सहापन होए.

जितनी अम्बर, तारिइयो  
इतनी या घर गावनियो  
जितने जंगल सीख सलाई  
इतनी या घर बहुअन आई  
जितने जंगल हीसा रोड़े  
जितने जंगल झाऊ झुंड  
इतने याघर जन्मो पूत  

ओले क़ोले, धरे चपेटा  
ओले क़ोले, धरे अनार  
ओले क़ोले, धरे मंजीरा  
उठो देव बैठो देव.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *