Headlines

Viral Video: स्टेज पर उतरा नकली हनी सिंह, यूजर्स भी धोखा खा गए; वीडियो वायरल


आजकल किसी भी छोटे-बड़े कार्यक्रम को खास बनाने के लिए आयोजक कोई न कोई नया तरीका अपनाते रहते हैं. कहीं मशहूर सिंगर्स को बुलाया जाता है, तो कहीं उनके हमशक्ल को मनोरंजन का जरिया बन जाते हैं. हालांकि, मामला दिलचस्प तब हो जाता है कि जब किसी बड़े सेलिब्रिटी के कॉपी को स्टेज पर उतार दिया जाता है. 

ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की तरह दिखने वाले एक शख्स को परफॉर्म करते देखा जा सकता है. वीडियो के साथ लिखा कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें मजाकिया अंदाज में बजट की परेशानी जाहिर की है.

बुला लिया हनी सिंह का हमशक्ल

वायरल वीडियो में एक छोटे से कार्यक्रम का नजारा दिखाई देता है. यहां मंच पर हनी सिंह की तरह दिखने वाला एक शख्स मौजूद है, जो खुद को सिंगर के अंदाज में पेश करता नजर आता है. उसका लुक और परफॉर्म करने का तरीका देखकर पहली नजर में किसी को भी हनी सिंह की याद आ सकती है. वीडियो के कैप्शन में Budget Problem, Guys लिखा गया है. यानी कि शायद उनका बजट इतना नहीं था कि वे असली हनी सिंह को अपने कार्यक्रम में बुला सकें. ऐसे में उन्होंने उनके हमशक्ल को ही बुलाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें:  Viral Video: दुकानदार ने पिता को पीटा तो बेटी ने दुकान पर काटा बवाल, फेंक दिया सारा सामान

हनी सिंह के गाने पर किया परफॉर्म

इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात सिर्फ शख्स का लुक नहीं, बल्कि उसकी परफॉर्मेंस भी है. मंच पर मौजूद यह व्यक्ति धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना गाने पर परफॉर्म करता दिखाई देता है. वह गाने के साथ अपने अंदाज में एक्सप्रेशन और स्टेज परफॉर्मेंस देने की कोशिश करता है. आमतौर पर हनी सिंह को उनके रैप और पार्टी सॉन्ग्स के लिए पहचाना जाता है, लेकिन यहां उनका हमशक्ल उनके ही एक रोमांटिक गाने पर प्रस्तुति देता नजर आ रहा है. यही बात इस वीडियो को और मजेदार बना देती है.

मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर्स

वीडियो में देखने वाली बात यह भी है कि कार्यक्रम में मौजूद लोग इस परफॉर्मेंस का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि वहां मौजूद लोगों के लिए यह किसी बड़े मनोरंजन से कम नहीं है. शख्स को देखकर लोग खुश दिखाई देते हैं और उसकी प्रस्तुति को देखते हुए भी नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि यूजर्स इस पर फनी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि मुझे भी मिलवा दो हनी सिंह से. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि हनी सिंह का बिछड़ा हुआ भाई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जिम में भयानक हादसा, ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए खिड़की से नीचे गिरी लड़की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *