Headlines

रोहित रॉय की बेटी आयरा ने ठुकराई थी ये वेब सीरीज, अब 4 साल बाद कर रहीं बॉलीवुड डेब्यू


अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ का फर्स्ट लुक शेयर किया था. इस फिल्म के जरिए दो नए चेहरे बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं. इनमे से एक हैं आयरा. आयरा अभिनेता रोहित रॉय और मानसी जोशी रॉय की बेटी हैं. फिल्म के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही आयरा तीन साल पहले आई एक वेब सीरीज को रिजेक्ट कर चुकी हैं.

कौन हैं आयरा? 

आयरा का जन्म रोहित रॉय और मानसी जोशी रॉय के घर 29 जून 2002 को हुआ था. वो 24 साल की हैं. हालांकि उनका असली नाम आयरा नहीं है. एक्ट्रेस का असली नाम कियारा बोस रॉय है. उनकी पढ़ाई अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से हुई है.

पढ़ाई के लिए ठुकरा दी थी वेब सीरीज ‘द आर्चीज’

बता दें कि फिल्ममेकर जोया अख्तर ने आयरा को अपनी साल 2023 में आई वेब सीरीज ‘द आर्चीज’ के लिए अप्रोच किया था. लेकिन, पढ़ाई के कारण आयरा ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई. बता दें कि इस वेब सीरीज में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जैसे स्टारकिड्स अहम किरदार में नजर आए थे.

साल 2023 में स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में रोहित रॉय ने खुलासा किया था कि प्रोडक्शन हाउस एक्सेल ने उनकी बेटी को द आर्चीज में कास्ट करने के लिए संपर्क किया था. इसके बाद रोहित ने बताया कि इन दिनों उनकी बेटी ब्राउन यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं. एक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वो अपनी बेटी से बात करके बताएंगे. एक्टर ने बेटी को ये जानकारी दी, हालांकि आयरा पढ़ाई के चलते इस बारे में सोच-विचार नहीं कर पाईं.

2027 में करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

24 साल की आयरा अब बड़े पर्दे के जरिए अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वाली हैं. वो रोमांटिक ड्रामा फिल्म ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं में लीड रोल में हैं. उनके आपोजिट प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला अहम रोल में दिखाई देंगे. शशांक खैतान इसका डायरेक्शन कर रहे हैं. ये फिल्म 9 जुलाई 2027 को थिएटर्स में रिलीज होगी. बता दें कि ये आयरा के साथ-साथ सुहान की भी डेब्यू फिल्म है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *