अगर कोई आपकी जानकार किसी महिला के साथ बदतमीजी करे तो आप क्या करेंगे? शायद खुद डांटें-फटकारें या मारपीट करें. शायद पुलिस से शिकायत करके आरोपी को जेल में बंद करा दें, लेकिन एक शख्स ने अपनी बीवी के साथ हुई छेड़छाड़ का ऐसा बदला लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे देखकर यूजर्स के होश उड़ गए. आइए जानते हैं कि क्या है इस वायरल वीडियो में?
कहां का है यह वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो डोमिनिक रिपब्लिक का बताया जा रहा है. यह घटना सुपर फ्रिया स्टोर के पास हुई थी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महिला को व्हाट्सऐप पर मैसेज किया था, जिसके बाद उसने अपने पति से शिकायत की थी.
पति ने इस तरह लिया बदला
मामले की जानकारी मिलने के बाद पति अपनी बीवी को लेकर आरोपी के पास पहुंचा तो वह अपने दोस्त के साथ मिला. पूछताछ करने पर दोनों मिलकर पति-पत्नी को धमकाने लगे. ऐसे में युवक ने पिस्टल निकाल ली, जिसे देखते ही आरोपी का दोस्त मौके से भाग खड़ा हुआ. इसके बाद आरोपी ने भी बार-बार माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन शख्स ने उसके पैर में गोली मार दी.
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
डोमिनिक रिपब्लिक की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला रात करीब 2 बजे हुआ. आरोपी को गोली मारने के बाद पति-पत्नी भी बाइक से फरार हो गए. इस घटना का वीडियो देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. किसी ने पति के बदले को सही बताया तो किसी ने आरोपी को गोली लगने पर दुख भी जताया.
भरी जवानी में सत्यानाश 😅 जब दूसरे की gf या wife को छेड़ोगे तो परिणाम कुछ भी हो सकती है। @grok ये मामला कहाँ का है? https://t.co/QWYBddZ0Ip
— मनभावन संप्रेषण™ (@charamshukh) November 19, 2026
यूजर्स ने किए मिक्स कमेंट़्स
इस घटना का वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने दुख जाहिर किया. एक यूजर ने लिखा कि अब यह पूरी जिंदगी में किसी भी लड़की को नहीं छेड़ पाएगा. दूसरे यूजर ने लिखा कि मुसीबत में ही सच्चे दोस्त की पहचान होती है. इसका दोस्त तो पिस्टल देखते ही भाग खड़ा हुआ. एक अन्य यूजर का कहना था कि पति-पत्नी ने आरोपी के साथ गलत किया. गोली तो नहीं मारनी चाहिए थी.
यह भी पढ़ें: बैग से खींचा फोन और ट्रेन में चढ़ गई चोरनी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
