Headlines

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस गदगद, बीजेपी बोली- मंथन का वक्त


राजस्थान में शुक्रवार (20 नवंबर) को पंचायत चुनावों के वोटों की गिनती हो रही है. इस चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. असदुद्दीन ओवैसी के सहयोग से इस चुनाव में तमाम जगहों पर उतरी सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को भी कई जगहों पर अच्छी कामयाबी मिली है. 

राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने सत्ताधारी बीजेपी को बुरी तरह पछाड़ा है. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जेन जी के आंदोलन और यूजीसी के नियमों में बदलाव के साथ ही तमाम दूसरे मुद्दों पर सत्ता विरोधी लहर का फायदा मिला है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे इस चुनाव के नतीजे विधानसभा में भी बदलाव का संकेत है. 

पंचायत चुनाव परिणामों पर क्या बोली बीजेपी?

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह पूरे मन से प्रचार नहीं कर सके. योजनाओं के बारे में जनता तक जानकारी नहीं पहुंचा सके. नतीजो को लेकर मंथन किए जाने की जरूरत है. उनका भी मानना है कि यूजीसी के नियमों में बदलाव ने उन्हें बड़ा नुकसान पहुंचाया है. 

सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी ने दी ये दलील

वहीं सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से जुड़े लोगों की दलील है कि ओवैसी और युवा नेता नरेश मीणा के साथ की वजह से उन्हें कामयाबी मिली है. इनका दावा है कि विधानसभा चुनाव में भी तीसरा मोर्चा मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा. 

बता दें कि यह नतीजे बीजेपी के लिए बहुत बड़ा झटका है. हालांकि असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल के थर्ड फ्रंट ने जिस तरह अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है उससे कांग्रेस भी बहुत खुश नहीं है. बहरहाल पूरे नतीजे सामने आने के बाद पार्टियां अब अपने-अपने हिसाब से इसका आकलन  करेंगी. अंतिम नतीजे देर शाम तक जारी होने की उम्मीद है. बता दें कि बीजेपी के कई दिग्गजों को हार का मूंह देखना पड़ा.

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP की करारी हार, आशुतोष रांका बोले- ‘सुधार जाओ वरना…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *