Tarot Rashifal 21 November 2026: नवंबर महीने का यह तीसरा शनिवार सभी 12 राशियों के लिए कारोबार के विस्तार, धन संचय, भूमि-जायदाद से जुड़े निर्णयों और पारिवारिक व आर्थिक सतर्कता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. आज ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या नए मोड़ लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.
आज मेष राशि वालों के कामकाज के विस्तार व धन लाभ के प्रबल योग हैं तथा कन्या राशि के जातकों के काम से उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे, वहीं मिथुन राशि के लोगों को गलत काम के लालच से बचने और मीन राशि वालों को उधार दिए गए पैसे के अटकने से सावधान रहने की सख्त सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज का विस्तार करने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आत्मविश्वास के साथ कठोर मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही लाभदायक समय है, अनावश्यक सामान पर धन खर्च करने से बचना चाहिए.
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के मन में आज कामकाज को लेकर विचारों का सैलाब रहेगा. सही गलत के निर्णय में अधिकांश समय गुजरेगा. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें. कुछ जातकों को विदेश से भी लाभ हो सकता है.
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को गलत काम करने के लिए प्रलोभन दिए जा सकते हैं. आप किसी भी लालच में ना आए और अपने सही काम को जारी रखें. अपनी अंतरात्मा की सुनना आपके लिए लाभदायक रहेगा. व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे.
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आत्म प्रशंसा और अति अभिमान करने से बचना चाहिए. आज आप जितना ज्यादा लोगों को सहयोग करके चलेंगे, उतना आपके लिए अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र के लिए परिस्थितियां उत्तम है.
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से तो अच्छा दिखाई दे रहा है लेकिन, आज आपको अपने पारिवारिक माहौल को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है. आज अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखें उन्हें कोई अपशब्द न कहें.
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों के कामकाज के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आज आप खूब मन लगाकर काम करेंगे. उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. भूमि जायदाद से संबंधित कुछ फैसले लेने का समय है. आपको सलाह है कि आज आपको खर्च नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है.
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक अपने आत्मविश्वास से सही तरीके से काम करके सभी कामों को तेजी से पूरा कर लेंगे. पारिवारिक संबंधों को सुधारने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे. धन कमाने की दृष्टि से दिन अच्छा है. बच्चों से संबंधित खर्चे लगे रहेंगे.
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक आज अपने आप को बेहतर साबित करने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम में लगे रहेंगे. आज सारा ध्यान अधिक से अधिक धन कमाकर उसे संचित करने पर रहेगा.
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों का सारा ध्यान आज प्रॉपर्टी से संबंधित विवादों को सुलझाने की तरफ रहेगा. सभी काम को वक्त रहते पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है. आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है. धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती हैं.
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों के मन में कामकाज को लेकर कुछ अंतर्द्वंद चलता रहेगा, परंतु आपकी मेहनत और सही निर्णय से जल्दी ही आप इस से बाहर निकल आएंगे. आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है.
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक मानसिक रूप से आज काफी परेशान रहने वाले हैं. भावनात्मक रूप से अपने आप को बहुत कमजोर महसूस करेंगे. कामकाज में अपनी कलात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे तो लाभ होगा. निवेश लाभदायक सिद्ध होगा.
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों के मन में इच्छाएं बहुत अधिक रहने वाली है. जिसे पूरा करने में ही सारे दिन लगे रहेंगे. किसी को दिया गया. पैसा अटक सकता है. धन कमाने की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है. खर्चे भी लगे रहेंगे.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
