Headlines

‘पुष्पक विमान’ से धमाल मचाने आ रहे जयदीप अहलावत, वरुण सोबती और अभिषेक बनर्जी, नेटफ्लिक्स ने जारी किया फर्स्ट लुक पोस्टर


जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की तिगड़ी की ‘पुष्पक विमान’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. नेटफ्लिक्स ने शनिवार, 21 नवंबर को इसका ऑफिशियल पोस्टर भी जारी कर दिया है. यह एक अपकमिंग क्राइम-केपर (क्राइम बेस्ड एंटरटेनिंग सीरीज) है. जानते हैं ये कब रिलीज होगी? 

‘पुष्पक विमान’ का फर्स्ट लुक आउट
नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किए गए ‘पुष्पक विमान’ के पोस्ट में जयदीप अहलावत हाथ में गन थामे दिख रहे हैं और वे सरदारजी के लुक में हैं. वहीं बरुण सोबती हाथ जोड़े हुए नेता के लुक में दिख रहे हैं. जबकि अभिेषेक बनर्जी नोटों से भरा सूटकेस उठाए दिख रहे हैं. पोस्टर में एक सफेद कार और एक डॉग भी नजर आ रहा है. इस मजेदार पोस्टर को शेयर करते हुए  मेकर्स ने लिखा है, “सीटबेल्ट बांध लीजिए. ये सवारी थोड़ी टेढ़ी होने वाली है. पुष्पक विमान देखें, जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर” 

 

‘पुष्पक विमान’ का क्या है प्लॉट? 
सुदीप शर्मा द्वारा क्रिएटिड इस सीरीज को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने मिलकर लिखा है, और इसका निर्माण ‘फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस एलएलपी’ ने किया है.’कोहरा’, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘NH10’ बनाने वाली टीम की यह आने वाली सीरीज़ ‘पुष्पक विमान’ एक ऐसी क्राइम-कॉमेडी है जिसमें कब क्या हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है. इसमें कई तरह के दिलचस्प किरदार हैं और ऐसी घटनाओं का सिलसिला है जो देखते ही देखते पूरी तरह से बेकाबू हो जाता है. जैसे-जैसे हालात अनएक्सपेक्टेड मोड़ लेते हैं, यह सीरीज़ क्राइम, कॉमेडी और अफरा-तफरी का एक मजेदार ब्लेंड बन जाती है, जहां कुछ भी प्लानिंग के मुताबिक नहीं होता.

‘पुष्पक विमान’ कास्ट, क्रू 
‘पुष्पक विमान’ में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती लीड रोल में नजर आएंगे.  ये तीनों ही अपनी शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और जटिल व दिलचस्प किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं. वहीं मेकर्स ने फिलहाल सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. हालांकि इसके जल्द ही स्ट्रीम होने की उम्मीद है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *