Headlines

क्या राघव शर्मा से शादी करने वाली हैं अवनीत कौर? म्यूजिक प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर और म्यूजिक प्रोड्यूसर राघव शर्मा के अफेयर की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं. अब दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं. खबरें हैं कि अवनीत और राघव जल्द ही जामनगर में शादी करने वाले हैं. हालांकि, अब राघव ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि सच्चाई क्या है.

दरअसल, एक्टर अली गोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो राघव शर्मा को हंसते हुए शादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं. इस पर राघव ने तुरंत जवाब दिया और बताया कि शादी उनकी नहीं, बल्कि उनके भाई की है.

राघव शर्मा ने शादी की खबरों पर क्या कहा?

अली गोनी के शेयर किए गए वीडियो में वो राघव को शादी की बधाई देते हैं. इस पर राघव कहते हैं, ‘मेरे भाई की शादी है. ठीक है गाइज? हो गया बस.’ उनकी ये बात सुनकर अली और वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कैसे शुरू हुई अवनीत कौर और राघव शर्मा की शादी की चर्चा?

अवनीत और राघव की शादी की खबरें तब शुरू हुईं, जब एक्ट्रेस के जामनगर जाने की खबरें सामने आईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कहीं दोनों चुपचाप शादी तो नहीं करने वाले हैं. इस चर्चा को और बढ़ावा तब मिला, जब अवनीत की करीबी दोस्त कृपा लखानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी लगे हाथों की एक तस्वीर शेयर की.

कृपा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘फुल प्रेप्स्स्स’ और चुप रहने वाला इमोजी भी लगाया. हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में न तो अवनीत का नाम लिया और न ही राघव का.

इसके बाद अवनीत ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. ये तस्वीरें राघव के भाई की शादी से जुड़े समारोहों की बताई जा रही हैं. एक्ट्रेस ने इस मौके पर शादी करने वाले कपल को बधाई भी दी.

कई सालों से जुड़ रहा है अवनीत और राघव का नाम

अवनीत कौर और राघव शर्मा के रिश्ते की खबरें नई नहीं हैं. दोनों का नाम कई सालों से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है. अप्रैल 2022 में भी दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें सामने आई थीं. उस समय ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अवनीत और राघव एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *