भारतीय टेस्ट टीम से क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को बाहर कर दिया गया. इसके बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया था कि सिराज के साथ भेदभाव हुआ है.इस पर कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं मसूद जी से बस यही गुजारिश करूंगी कि वे राजनीति और खेल को अलग रखें. वे प्लीज खेलों में दखल न दें.
कांग्रेस की राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि खेलों का अपना एक अलग दायरा होता है, योग्यता तय करने के अपने पैमाने होते हैं. हर खिलाड़ी का अपना एक अलग संघर्ष होता है. मेरा मानना है कि भले ही हम राजनीतिक दांव-पेच में उलझे रहें, लेकिन हमें खेलों या खिलाड़ियों को अपनी राजनीतिक चर्चाओं में नहीं घसीटना चाहिए. मुझे यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है.
#WATCH | Delhi: On Congress MP Imran Masood alleging discrimination against cricketer Mohammed Siraj following his omission from the Indian Test squad, Congress Rajya Sabha MP Ranjeet Ranjan says, “…I would simply urge Masood-ji to keep politics and sports separate; please, let us not interfere in sports. Sports has its own domain, its own criteria for merit, and every player has their own unique struggle. I strongly believe that while we may engage in political manoeuvring, we should not drag sports or athletes into our political discourse. I find that completely unacceptable…”
— ANI (@ANI) November 21, 2026
AIMIM के वारिस पठान का बयान
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने मोहम्मद सिराज को टीम से निकाले जाने पर कहा कि मेरा मानना है कि इससे पहले सरफराज उन्हें भी नहीं चुना गया था. पहले उनसे कहा गया था कि उनका शरीर भारी है, वगैरह-वगैरह. उन्होंने अपना वजन कम किया और घरेलू क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बावजूद उन्हें टीम में क्यों नहीं चुना गया. मोहम्मद सिराज पॉजिटिव क्रिकेट खेल रहे थे, अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और बुमराह की जगह टीम के लिए काफी मददगार साबित हुए. टीम को जब भी उनकी जरूरत पड़ी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्हें क्यों नहीं चुना गया?
Mumbai, Maharashtra: AIMIM National Spokesperson Waris Pathan says, “My belief is that earlier Sarfaraz, he is from our Mumbai,he wasn’t picked either. Earlier he was told his body is heavy, this and that. He reduced his body, reduced his weight, and gave such good performance in domestic cricket. So why wasn’t Sarfaraz picked? You didn’t pick Shami. And Mohammed Siraj was playing positive cricket, was giving good performance, was a good help to the team in place of Bumrah, whenever the team needed him, he gave good performance. Why weren’t they picked?.”
— IANS (@ians_india) November 20, 2026
