Headlines

PM बनने के बाद पहला दौरा और बड़ा डेलिगेशन… जानें क्यों बालेन शाह की भारत यात्रा पर दुनिया की नजर


नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने पहले भारत दौरे पर आ रहे हैं. बालेन शाह के साथ नेपाल के वित्त और विदेश मंत्री के साथ साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत दौरे पर रहेगा. 22-23 नवंबर को बालेन शाह का भारत दौरा प्रस्तावित है. इस दौरान बालेन शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी.

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी बालेन शाह की मुलाकात होगी. भारत ने बालेन शाह के दौरे को राजकीय दौरे का दर्जा दिया है. यह दिखाता है कि भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल को सबसे अलग और खास नजरिए से देखता है. वैसे भी भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी वाले प्राचीन और सांस्कृतिक संबंध हैं.

मार्च 2026 में जीते बालेन शाह

Gen Z आंदोलन के बाद नेपाल में हुए चुनावों में बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) बंपर बहुमत से चुनाव जीती थी. मार्च, 2026 में नेपाल में मिली जीत और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुँचने के बाद बालेन शाह पहली बार भारत आ रहे हैं. तो इस दौरान भारत और नेपाल के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत संभावित है.

प्रधानमंत्री मोदी और बालेन शाह की मुलाकात के दौरान भारत और नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी. यही नहीं दोनों नेता आपसी हितों के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे. इस मुलाकात में व्यापार, कॉमर्स, ऊर्जा और जल संसाधन, डिजिटल कनेक्टिविटी, फिजिकल कनेक्टिविटी, खेल, स्टार्ट अप्स और टेक्नोलॉजी समेत तमाम आपसी हितों के मुद्दे पर विस्तार से बातचीत होगी.

दौरे की रूपरेखा

बालेन शाह के इस दौरे की रूपरेखा बीते 5 नवंबर को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी के नेपाल दौरे के दौरान तय की जा चुकी थी. उस समय भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की थी. यही नहीं बालेन की पार्टी के अध्यक्ष कुछ महीनों पहले भारत दौरे पर आए थे और उस दौरान भारत सरकार के तमाम बड़े मंत्रियों से उनकी मुलाकात हुई थी.

यह भी बताया जा रहा है कि हाल ही में नेपाल में आई आपदा के बाद विकास और पुनर्विकास कार्यों के लिए भारत की तरफ से नेपाल को बड़ी मदद का ऐलान किया जा सकता है. भारत हर संकट का घड़ी में नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा दिखाई दिया है. नेपाल में कई विकास संबंधित प्रोजेक्ट का भी ऐलान इस दौरे के दौरान संभावित है. नेपाली मीडिया के मुताबिक बालेन शाह भारत से मदद की मांग भी कर सकते हैं.

कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

भारत और नेपाल के बीच रेलवे, नए हवाई रूट, बिजली जैसे सेक्टर में बातचीत हो सकती है. अयोध्या-जनकपुर के बीच 604 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक और ट्रेन चलाने पर भी बातचीत संभावित है. पेट्रोलियम पाइपलाइन पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत होगी.

भारत नेपाल संबंध

राजनीतिक लिहाज से देखें तो बालेन शाह का भारत दौरा काफी महत्वपूर्ण है. एक्सपर्ट का मानना है कि चीन हमेशा से नेपाल में अपनी पकड़ को मजबूत रखना चाहता है और नेपाल को भारत के क़रीबी नहीं रहने देना चाहता है. लेकिन नेपाल और भारत के लोगों के बीच जो संबंध हैं, वो किसी डिप्लोमेसी और राजनीति से बहुत दूर हैं. भारत और नेपाल के लोगों के बीच आपसी संबंध बहुत ही गहरे और पारिवारिक हैं. दोनों ही देशी की सभ्यता और संस्कृति एक जैसी है.

नेपाल की जनता हमेशा यही चाहती है कि भारत और नेपाल की दोस्ती के सदाबहार बनी रहे. बालेन शाह के सामने भी चुनौती यही है कि भारत के साथ संबंधों को नयी दिशा में लेकर चलें और नेपाल-भारत के रिश्तों को सर्वोपरि रखें, क्योंकि बालेन शाह को अब नेपाल की जनता से किए गए वादों को पूरा करने का समय है. भारत हमेशा से नेपाल की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध रहता है. भारत और नेपाल के रिश्तों के बात आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव दोनों ही देशों के रिश्तों को सबसे अलग रखता है.

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह जब भारत दौरे पर होंगे तो पूरी दुनिया की नजर होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *