सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. आमतौर पर लोग टीचर की नौकरी को एक सामान्य सैलरी से जोड़कर देखते हैं, लेकिन चीन के बीजिंग से आई एक खबर इस सोच को पूरी तरह बदल रही है. यहां एक अमीर परिवार ने अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए होम ट्यूटर की तलाश में जो ऑफर दिया है, उसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं. दावा किया जा रहा है कि इस नौकरी के लिए सालाना करीब 2 करोड़ रुपये तक की सैलरी ऑफर की जा रही है. अब यह खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बीजिंग के एक रईस परिवार ने अपने बच्चे के लिए फुल-टाइम होम ट्यूटर की तलाश की है. इस जॉब में सिर्फ पढ़ाना ही नहीं बल्कि बच्चे की पूरी ग्रोथ पर ध्यान देना शामिल है. ट्यूटर को बच्चे के साथ रहना होगा, उसकी पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और इंटरनेशनल एक्सपोजर तक का ध्यान रखना होगा. यही वजह है कि इस रोल को एक तरह से ‘पर्सनल मेंटर’ या ‘गवर्नेस’ भी कहा जा रहा है. इतनी बड़ी जिम्मेदारी के चलते ही इस नौकरी के लिए 1 लाख 68 हजार पाउंड की सैलरी ऑफर की गई है जो भारतीय करेंसी में 2 करोड़ रुपये के करीब हैं.
आम नौकरी से कितना अलग है ये ऑफर
यह ऑफर किसी सामान्य टीचर की सैलरी से बिल्कुल अलग है. आमतौर पर चीन में टीचर्स की सैलरी लाखों में होती है, लेकिन करोड़ों तक पहुंचना बेहद दुर्लभ है. यह जॉब खासतौर पर हाई-प्रोफाइल और अमीर परिवार के लिए है, जहां बच्चे की परवरिश और शिक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाता. इसलिए इस ऑफर को एक एक्सक्लूसिव और रेयर केस के तौर पर देखा जा रहा है, ना कि एक सामान्य ट्रेंड के रूप में. नौकरी में इंग्लिश की अनिवार्यता सबसे जरूर शर्त बताई गई है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ताजा-ताजा पेंट हुए डिवाइडर को पान-गुटखा थूककर किया लाल, यूजर्स पूछ रहे- ‘कहां है सिविक सेंस?’
सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कोई कह रहा है, “इतनी सैलरी में तो मैं खुद फिर से पढ़ाई शुरू कर दूं”, तो कोई लिख रहा है, “अब समझ आया कि पढ़ाई में टॉप करना क्यों जरूरी है”. वहीं कुछ यूजर्स इसे अमीर और आम लोगों के बीच बढ़ती खाई का उदाहरण भी बता रहे हैं. कुल मिलाकर, यह खबर लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई है और हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है.
यह भी पढ़ें: Tokyo में छाया देसी स्वाद! जापानी महिला हुई पानी पुरी की मुरीद, अब वहीं डालेगी खुद का स्टॉल
