उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपने देश के परमाणु हथियारों के जखीरे को लगातार बढ़ा रहे हैं, इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उनसे संपर्क करने की कोशिशों को नजरअंदाज कर रहे हैं.
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने पिछले साल आधिकारिक फोन लाइनों और अन्य कम्युनिकेशन चैनल्स के जरिए किम से संपर्क करने की कोशिश की थी. हालांकि, उत्तर कोरिया की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला.
इसके बाद ट्रंप ने किम को चिट्ठी भेजने का फैसला किया. मामले से परिचित लोगों ने बताया कि व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क के मैनहैटन स्थित संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के ऑफिस के जरिए चिट्ठी पहुंचाने की योजना बनाई.
अमेरिकी अधिकारियों ने नॉर्थ कोरिया के डिप्लोमैट के थमाई चिट्ठी
अमेरिका के अधिकारियों का एक समूह ऑफिस के बाहर इंतजार कर रहा था. जैसे ही उत्तर कोरिया का एक डिप्लोमैट वहां से गुजरा, अधिकारियों ने तेजी से उसे चिट्ठी सौंप दिया. हालांकि, बाद में उस डिप्लोमैट ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक के दौरान बिना खोला हुआ पत्र अमेरिकी प्रतिनिधि के सामने रख दिया.
एशिया यात्रा के दौरान भी किम से मिलने की कोशिश में थे ट्रंप
उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान दोनों नेताओं की तीन बार मुलाकात हुई थी. उनकी मुलाकातों का मुख्य उद्देश्य नॉर्थ कोरिया को अपने परमाणु हथियार छोड़ने के लिए राजी करना था, लेकिन अब किम जोंग उन इस दिशा में किसी भी तरह से अपनी रुचि नहीं दिखा रहे हैं. इसके साथ ही, किम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ संबंधों को फिर से बेहतर बनाने के इच्छुक भी नहीं दिख रहे हैं.
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपनी एशिया यात्रा के दौरान नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ एक और बैठक आयोजित करने की भी कोशिश की थी. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम ने ट्रंप के सामने कुछ ऐसी शर्तें ही रख दीं, जिन्हें अमेरिका स्वीकार ही नहीं कर सका.
यह भी पढ़ेंः सीमा विवाद से नए प्रोजेक्ट्स तक, बालेन शाह का भारत दौरा क्यों खास, पूर्व राजदूत ने बताया
