Headlines

‘प्रोफेशनल टैप डांसर’, ट्रंप ने की थीं कौन सी दो भविष्यवाणी? जो सच हो गईं


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकाया है. ट्रंप ने नए साल के बाद तेहरान पर नए हमलों की चेतावनी दी है और बातचीत करने वालों को ‘प्रोफेशनल टैप डांसर’ करार दिया. राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाता है तो वे नए साल के बाद ईरान पर सैन्य हमले का आदेश दे सकते हैं. 

उन्होंने तेहरान के साथ चल रही राजनयिक बातचीत को बेकार बताया है. रविवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने ईरान के वार्ताकारों पर आरोप लगाया कि वे अमेरिकी चुनावों के बाद से तनाव बढ़ाने के साथ-साथ बातचीत को टालने का काम कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा, “वे चुनाव से पहले की तुलना में अब कहीं ज़्यादा आक्रामक हो गए हैं.” उन्होंने ईरानी अधिकारियों को “प्रोफेशनल टैप डांसर” (यानी बातों को घुमा-फिरा कर टालने वाले) करार दिया. 

ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक घेराबंदी जारी
उन्होंने आगे कहा, “वे हर समय बस बातें करते रहते हैं, लेकिन यह सब बकवास है.” यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में चल रहे व्यापक संघर्ष के बीच ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक घेराबंदी कर रखी है. ट्रंप ने अनुमान जताया कि अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच जवाबी हमले जारी रहेंगे. 

ट्रंप ने तेहरान को अमेरिकी नौसैनिक घेराबंदी को चुनौती देने की बात कही. साथ ही कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो वे भी अपनी बाकी नौसेना की तरह समुद्र की तलहटी में चले जाएंगे, ट्रंप ने इस संभावना पर कहा कि ईरानी सेनाएं शायद घेराबंदी को तोड़ने की कोशिश करें.

डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना
इसके अलावा ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि जैसा कि सभी को याद होगा कि मैंने 3 नवंबर के मिडटर्म इलेक्शन को लेकर दो बातें कही थीं. पहली यह कि अगर डेमोक्रेट्स जीतते हैं, तो शेयर बाजार में भारी गिरावट आएगी और ऐसा ही हुआ है. दूसरी बात यह थी कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान, जिसने आज तक 81,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है वो और अधिक आक्रामक हो जाएगा, ऐसा भी हुआ है. 

ईरानी हमलों को लेकर क्या कहा
ट्रंप ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में ईरान ने पिछले एक साल के किसी भी समय की तुलना में कहीं ज़्यादा ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं. चिंता की कोई बात नहीं, उन सभी को मार गिराया गया और उनसे कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि ईरानी नेता डेमोक्रेट्स को कमज़ोर और नाकारा मानते हैं. उनका मानना ​​है कि वे देश को बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा. डेमोक्रेट्स और ईरान दोनों ने तेल की कीमतों को ज्यादा समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था, लेकिन चुनाव के बाद तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक गिर गई हैं. 

ये भी पढ़ें

US एयरपोर्ट से यात्री को खींच कर ले गए ICE अधिकारी, चिल्लाती रही मां, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *