पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक के भारत दौरे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को कहा कि दोनों देशों के बीच खराब रिश्तों के बावजूद मल्टीलेटरल फोरम की अपनी जगह है, साथ ही उन्होंने दोहराया कि दोनों देशों के बीच बातचीत तभी फिर से शुरू हो सकती है जब पाकिस्तान अपने आतंकी ढांचे को खत्म कर दे.
उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान अपने इलाके से चल रहे आतंकवादी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक भारत पहले की तरह द्विपक्षीय बातचीत फिर से शुरू नहीं करेगा.
क्या बोले शशि थरूर?
थरूर ने कहा, ‘भले ही उन दिनों भी पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते काफी खराब थे, तो ये ऐसी बातें हैं जिन्हें आपको समझना होगा. मल्टीलेटरल फोरम की अपनी जगह है. जहां तक बाइलेटरल रिश्तों की बात है, हमने यह साफ कर दिया है कि पहले जिस तरह की बाइलेटरल बातचीत होती थी, वह तभी फिर से शुरू हो सकती है जब पाकिस्तान अपने देश में आतंक के इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म कर दे.
‘कोई भी अपने सिर पर बंदूक तानकर बात नहीं करना चाहता’
उन्होंने आगे कहा, ‘आप ये टेररिस्ट कैंप, हेडक्वार्टर, ट्रेनिंग ग्राउंड वगैरह नहीं रख सकते जिनका इस्तेमाल रेगुलर तौर पर हमारे लोगों पर हिंसा करने के लिए किया जा रहा है और फिर बातचीत की उम्मीद करें. कोई भी अपने सिर पर बंदूक तानकर बात नहीं करना चाहता और हम भी ऐसा नहीं करने वाले हैं.’
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam | On Pakistani Minister Musadik Masood Malik’s visit, Congress MP Shashi Tharoor says, “Even though we had rather strained relations with Pakistan even in those days—so these are things you have to understand—multilateral forums have their own place. As for bilateral relations, we have made it clear that the kind of bilateral dialogue we used to have in the past can only be resumed if Pakistan dismantles the infrastructure of terror in its country. You cannot have these terrorist camps, headquarters, training grounds, and so on—which are regularly being used to unleash violence on our people—and then expect to talk. No one wants to talk with a gun pointed at their head, and we are not going to do so either”
— ANI (@ANI) November 22, 2026
उधर, SCO के कार्यक्रम में शामिल होने आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि इस विषय पर किसी भी तरह की चर्चा ठोस सबूतों के आधार पर होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र आतंकवाद की चपेट में है, इसलिए इसका समाधान भी सामूहिक रूप से मिलकर निकाला जाना चाहिए.
उन्होंने यह भी वकालत की कि एक ऐसा फोरम बनाया जाना चाहिए, जहां इन सबूतों को सामने लाया जा सके और उसी आधार पर हर मुद्दे का समाधान किया जाए. मलिक ने कहा कि पूरा क्षेत्र इस समस्या से जूझ रहा है और अगर आतंकवाद से निपटने में किसी का सबसे बड़ा हित है तो वह किसी और से ज्यादा पाकिस्तान का है.
