Headlines

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अंपायर को घेरा, एशिया कप में ‘डेड बॉल’ को लेकर भयंकर बवाल


राइजिंग स्टार्स एशिया कप में रविवार, 22 नवंबर को इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच खेला गया. तिलक वर्मा के शतक के बावजूद भारतीय टीम जीत से 48 रन दूर रह गई. यह मैच भारत की हार के अलावा एक ‘डेड बॉल’ को लेकर भी चर्चा में है. नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े तिलक वर्मा की वजह से अली रजा की गेंद को डेड बॉल करार दिया गया था. इस फैसले को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अंपायर को घेर लिया था.

यह मामला भारतीय पारी के 44वें ओवर का है. तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद भारत को जीत की तरफ ले जा रहे थे. दोनों अर्धशतक लगा चुके थे और टीम इंडिया को 7 ओवरों में जीत के लिए 75 रन बनाने थे. 

डेड बॉल पर बवाल, खिलाड़ियों ने अंपायर को घेरा

44वें ओवर में अली रजा बॉलिंग करने आए, पहली गेंद डॉट रही. मगर अंपायर ने उसे डेड बॉल देने का इशारा कर दिया. क्योंकि तिलक वर्मा उसी तरफ खड़े थे, जिस साइड से अली रजा गेंदबाजी कर रहे थे. उस समय दोनों टीमों के लिए एक-एक रन बहुत अहम था, और ऐसे में डॉट गेंद पाकिस्तान को जीत के एक कदम करीब ले जाने का काम कर रही थी.

मगर जब अंपायर ने उसे डेड बॉल करार दिया तो पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद सहित अन्य खिलाड़ियों ने अंपायर को घेर लिया. अंपायर ने पाक खिलाड़ियों को नियम समझाने का प्रयास किया, लेकिन कप्तान अब्दुल समद बहुत देर तक बहस करते रहे कि वे इस फैसले को स्वीकार नहीं करेंगे. खेल कुछ देर तक रुका रहा, आखिरकार गेंद को औपचारिक रूप से डेड बॉल करार दिया गया. 

तिलक के साथ भी बहस

पाकिस्तानी खिलाड़ी अंपायर को घेरने से पहले भारतीय कप्तान तिलक वर्मा से बहस करने लगे थे, जो नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े थे. पाक कप्तान अब्दुल समद ने तिलक से भी बात की, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी बहुत देर तक अपनी बात पर अड़िग रहे, लेकिन अंत में सभी को अंपायर का फैसला मानना पड़ा.

यह भी पढ़ें:

PAK से हार का जिम्मेदार कौन? तिलक वर्मा ने खोला राज, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *